The Lallantop

यूपी वाले लात मारकर... शमी ने सुनाई यूपी क्रिकेट की 'भयानक' कहानी!

मोहम्मद शमी. World Cup 2023 में भारत के सबसे बड़े स्टार्स में से एक. शमी ने वर्ल्ड कप में अपनी बोलिंग से भारत को कई मैच जिताए. यूपी के अमरोहा से आने वाले शमी, डोमेस्टिक क्रिकेट में बंगाल के लिए खेलते हैं.

Advertisement
post-main-image
मोहम्मद शमी के साथ यूपी क्रिकेट ने बहुत ग़लत किया (स्क्रीनग्रैब)

मोहम्मद शमी. World Cup 2023 में भारत के सबसे बड़े स्टार्स में से एक. शमी ने वर्ल्ड कप में अपनी बोलिंग से भारत को कई मैच जिताए. उनकी बोलिंग देख लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि शमी हर गेंद पर विकेट ले सकते हैं. यूपी के अमरोहा से आने वाले शमी, डोमेस्टिक क्रिकेट में बंगाल के लिए खेलते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

शमी ने वर्ल्ड कप के बाद एक बातचीत में बताया कि कैसे वह यूपी के लिए खेलना चाहते थे. लेकिन सेलेक्टर्स ने उन्हें कभी नहीं चुना. प्यूमा के एक इंटरव्यू में शमी कहते हैं,

‘यूपी का ट्रायल दिया मैंने, दो साल. सब ठीक रहता था. सबसे अच्छा जाता था ट्रायल. जहां फ़ाइनल राउंड आता था, यूपी वाले लात मारकर भगा देते थे. यहां तुम्हारा कोई काम नहीं. एक साल हुआ. मैंने कहा ठीक है. अगले साल ट्राई कर लेंगे. भैया साथ रहते थे. वो बहुत तेज हैं इस मामले में. क्या चल रहा है यहां पर. अगले साल गए, सेम रिज़ल्ट.’

Advertisement

यह भी पढ़ें: रोहित अगर चाहेंगे तो... हिटमैन के फ़्यूचर पर ये दावा फ़ैन्स को खुश कर देगा!

शमी ने आगे बताया कि कैसे सेलेक्टर्स ने उनके भैया से बुरी तरह से बात की थी. वह बोले,

'1600 लड़के आए हुए थे. तीन दिन में सबको देखना था. रणजी ट्रॉफ़ी की टीम बन रही थी. हमने सोचा, क्या ही देखेंगे इतने लड़कों को. भैया बोले- मेला चल रहा है यहां पर. समझ नहीं आ रहा. तो भैया ने बात की एक सेलेक्टर से. जो हेड थे, उनसे बात की. भैया को ऐसा जवाब मिला. जिसकी उम्मीद उन्होंने जिंदगी में नहीं की थी. भैया से बोला गया- अगर मेरी कुर्सी हिला सकते हो, तो लड़का सेलेक्ट हो जाएगा.

बहुत अच्छा है. वर्ना सॉरी. तो भैया ने एक ही जवाब दिया था. हिलाने की बात छोड़ो, कुर्सी को उल्टा भी कर सकता हूं मैं. पावर तो मेरे पास इतनी है. लेकिन मुझे वो नहीं चाहिए. दम है तो लेना. वो बोले, दम वालों का कोई काम नहीं है. भैया ने फ़ॉर्म फाड़ा, टेबल पर फेंका और बोले आज के बाद यूपी नहीं आएंगे.'

Advertisement

इसके बाद शमी ने त्रिपुरा की रणजी टीम के लिए भी ट्रायल दिया था. लेकिन वहां भी सेलेक्शन नहीं हुआ, फिर वह बंगाल जाकर क्लब क्रिकेट खेलने लगे. शमी बोले,

‘मैंने इस क्लब के साथ खेलते हुए नौ मैच में 45 विकेट ले डाले. इसके बाद मैनेजर ने मुझे पच्चीस हजार रुपये और ट्रेन टिकट दिया. मुझे पता नहीं था कि इसका क्या करूं. मैं घर गया और पूरे पैसे माताजी को दे दिए. लेकिन मेरे पिता ने पैसे लौटा दिए. वह बोले- यह तुम्हारी कमाई है, तुम ही इसे खर्च करो. इसके बाद मैंने इन पैसों से जूते और क्रिकेट का सामान खरीदा.’

शमी के लिए वर्ल्ड कप 2023 बेहतरीन गया. उन्होंने सात मैच में 24 विकेट निकाले. इस मामले में शमी सबसे आगे रहे. उन्होंने यह विकेट 10.70 की ऐवरेज और 12.20 की स्ट्राइक रेट से निकाले. जबकि उनकी इकॉनमी 5.26 की रही. बता दें कि भारत ने इस वर्ल्ड कप में कुल ग्यारह मैच खेले थे. शमी पहले चार मैच में बाहर बैठे थे. लेकिन एक बार वापस आने के बाद उन्होंने तमाम रिकॉर्ड तोड़ डाले.

वीडियो: मोहम्मद शमी ने वर्ल्डकप फाइनल मैच में टीम इंडिया की हार पर क्या कहा?

Advertisement