मोहम्मद शमी (Mohammed Shami). वनडे वर्ल्ड कप में कहर बरपा रहा है ये बॉलर. सिर्फ तीन मैच खेलकर ही शमी 14 विकेट ले चुके हैं. कंपेयर करें तो जसप्रीत बुमराह ने 7 मैच में 15 विकेट लिए हैं. यानी शमी सिर्फ 9.42 की स्ट्राइक रेट से विकेट्स चटका रहे हैं. इन सबके बीच उनके भाई हसीब ने उनकी ट्रेनिंग से जुड़ी अहम जानकारी दी है. हसीब ने ये भी बताया है कि श्रीलंका को हराकर शमी ने अपने भाई से क्या कहा.
Ind vs SL: मोहम्मद शमी ने झटके पांच विकेट, भाई ने पूरा ट्रेनिंग शेड्यूल बता दिया!
पहले चार मैच में टीम से बाहर बैठने के बाद Mohammed Shami को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ मौका मिला. हार्दिक पंड्या की इंजरी के बाद टीम का बैलेंस और बॉलिंग अटैक सुधारने के लिए शमी को प्लेइंग XI में शामिल किया गया था.


पहले चार मैच में टीम से बाहर बैठने के बाद शमी को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ मौका मिला. हार्दिक पंड्या की इंजरी के बाद टीम का बैलेंस और बॉलिंग अटैक सुधारने के लिए शमी को प्लेइंग XI में शामिल किया गया था. किवी टीम के खिलाफ़ इस गेंदबाज़ ने दिखा दिया, क्यों फ़ैन्स लगातार उनको टीम में शामिल करने की मांग करते रहे हैं. भारत ने ये मैच 4 विकेट से जीता, और शमी ने पांच विकेट लेकर रोहित शर्मा का काम आसान कर दिया.
इंग्लैंड के खिलाफ़ चार और फिर श्रीलंका के खिलाफ़ पांच विकेट्स. 2019 वनडे वर्ल्ड कप में जिस लय की झलक दिखी थी, शमी अब उसका पूरा सीन दिखा रहे हैं. श्रीलंका के खिलाफ़ शानदार बॉलिंग कर इस पेसर ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए.
एबीपी न्यूज़ ने Ind vs SL के बाद उनके भाई हसीब से बात की. हसीब ने कहा,
'मोहम्मद शमी की परफॉर्मेंस और उनके वर्ल्ड रिकॉर्ड से पूरा परिवार खुश है. पूरा देश भी खुश है. हमें उम्मीद है कि वो भारत को वर्ल्ड कप कप जिताएंगे. शमी को ये सफलताएं मिलनी ही थी, क्योंकि वो इसके लिए बहुत मेहनत करते हैं. वो जब घर आते हैं, तो भी ज्यादातर वक्त क्रिकेट की प्रैक्टिस और जिम में ही गुज़ारते हैं. वो दिन में लगभग 2 बजे से रात के 10 बजे तक या तो क्रिकेट के मैदान पर वक्त बिताते हैं, या जिम में पसीना बहाते हैं. उनका क्रिकेट को लेकर जो जुनून है, वही उन्हें सब से अलग बनाता है.'
हसीब ने शमी की पत्नी से हुए उनके झगड़े का भी ज़िक्र किया.
'साल 2018 में पत्नी हसीन जहां से उनका विवाद हुआ, वो एक बहुत बुरा दौर था. उस बुरे वक्त में भी उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी. हमारा पूरा परिवार एकजुट रहा. शमी हमेशा सकारात्मक सोच रखते हैं. वो खेल को लेकर गंभीर रहते हैं. अच्छी सोच, गंभीरता और कड़ी मेहनत से ही उनकी गेंदबाजी में धार आई है.'
हसीब ने आगे बताया, श्रीलंका को हराने के बाद दोनों भाइयों में क्या बात हुई.
'कल शमी से बात हुई थी. वो बहुत खुश थे. उन्हें पूरी उम्मीद है कि हम वर्ल्ड कप जीतेंगे. यहां हम सब भी वर्ल्ड कप के लिए दुआ कर रहे हैं. वैसे, भारत की टीम के सामने कोई भी दूसरी टीम टिकने वाली भी नहीं है. हमारी दुआ यही है कि भारतीय टीम फ़ाइनल जीते और एक बार फिर वर्ल्ड कप हमारा हो जाए.'
शमी ने वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक 14 मैच खेलकर 45 विकेट्स झटक लिए हैं. इसके साथ ही वो भारत के लिए वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट्स लेने वाले बॉलर बन गए हैं. शमी और टीम इंडिया की बॉलिंग पर शोएब अख़्तर ने भी एक शानदार ट्वीट किया है, जिसके बारे में आप यहां पढ़ सकते हैं.
वीडियो: शमी सिराज की बोलिंग पर शोएब अख्तर का ट्वीट इंडियन फैंस को खुश कर देगा






















