ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट छह बार की वर्ल्ड चैंपियन भारतीय मुक्केबाज एम सी मैरीकॉम को एमैच्यूर बॉक्सिंग छोड़े हुए काफी समय हो गया है. पिछले काफी समय से वह अपनी निजी जीवन को लेकर चर्चा में रही हैं. लेकिन, अब मैरीकॉम ने वापसी का मन बना लिया है. उन्होंने इस बात का ईशारा दे दिया है. मैरीकॉम प्रोफेशनल बॉक्सिंग के साथ खेल की दुनिया में वापसी करने का प्लान कर रहे हैं.
43 साल की उम्र में मैरीकॉम बॉक्सिंग में करेंगी वापसी? दिग्गज खिलाड़ी ने दिया इशारा
पिछले काफी समय से स्टार बॉक्सर मैरीकॉम अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में रही हैं लेकिन अब मैरीकॉम ने वापसी का मन बना लिया है. उन्होंने इस बात का ईशारा दे दिया है.


मैरीकॉम ने कहा कि अमैच्योर सर्किट पर खेलने के लिए अब उनकी उम्र निकल चुकी है. उन्होंने ‘संडे ऑन साइकिल्स’ कार्यक्रम से इतर कहा ,
छह विश्व चैम्पियनशिप जीतना खास रहा. अब मैं उस उम्र में हूं कि देश के लिए अमैच्योर सर्किट पर नहीं खेल सकती. प्रोफेशनल बॉक्सिंग एक नया मौका हो सकता है. अभी इस बारे में सोच रही हूं. मैं कड़ी मेहनत करके वापसी की कोशिश में हूं ताकि लोगों को बता सकूं कि मैं क्या कर सकती हूं.
मैरीकॉम ने अपने गृह राज्य मणिपुर में अकेडमी बनाई है. मणिपुर की मौजूदा संवेदनशील स्थिति के बावजूद, वह अपनी अकेडमी के मैनेजमेंट में कोई कमी नहीं छोड़ रही हैं. उन्होंने शेयर किया कि मणिपुर की स्थिति के कारण कभी-कभी वहां जाना मुश्किल हो जाता है, लेकिन वह फोन के जरिए लगातार संपर्क में रहती हैं. उन्हें उम्मीद है कि इस अकेडमी से कई खिलाड़ी निकलेंगे. उन्होंने कहा,
मैं निजी तौर पर अपनी अकादमी से भी जुड़ी हूं. मैं मणिपुर आती जाती रहती हूं. कई बार मणिपुर के मौजूदा हालात के कारण मुश्किल हो जाती है लेकिन मैं जब नहीं जा पाती हूं तो भी फोन कॉल से अकेडमी का कामकाज देखती हूं.
यह भी पढ़ें- CSK को IPL जीतना है तो इस प्लेयर को T20 वर्ल्ड कप वाली फॉर्म दिखानी होगी
अगर मैरी कॉम पेशेवर मुक्केबाजी की तरफ रुख करती हैं तो वह भारत की उन चुनिंदा मुक्केबाजों में से होंगी जो ये रास्ता चुन चुके हैं. सबसे पहले विजेंदर सिंह ने ऐसा किया था. विजेंदर भी ओलंपिक मेडलिस्ट हैं. उन्होंने बीजिंग ओलंपिक 2008 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. इसमें सबसे ताजा उदाहण ओलंपियन निशांत देव का है. निशांत ने 2024 पेरिस ओलंपिक के बाद प्रोफेशनल बॉक्सिंग की जर्नी शुरू की.
मैरीकॉम का मेडल रिकॉर्डआपको बता दें कि मैरी कॉम छह बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाली इकलौती महिला बॉक्सर हैं. इसके अलावा, उन्होंने एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता है. एशियन चैंपियनशिप में इस खिलाड़ी के नाम सात मेडल हैं, जिसमें पांच गोल्ड शामिल हैं. वहीं, साल 2012 में हुए लंदन ओलंपिक में उन्होंने देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता था.
वीडियो: IPL 2026: कौन होगा चैंपियन और कौन बनेगा फिसड्डी?




















