वीडियो : IPL 2020 की नीलामी में कोलकाता नाइटराइडर्स ने उसे खरीदा जिसपर किसी ने बोली नहीं लगाई
बिग बैश लीग में इस बैट्समैन के छक्के देख बेहद खुश होगी एक IPL टीम
4.80 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा गया है इस प्लेयर को.
Advertisement

मार्कस स्टोइनिस आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के सबसे मजबूत स्तंभ साबित हो सकते हैं.(फोटो: ट्विटर)
ऑस्ट्रेलिया में चल रही बिग बैश T20 लीग में 12 जनवरी को तेज बल्लेबाजी का अलग ही नज़ारा देखने को मिला. ये नज़ारा दिखाया कंगारू ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने. 79 गेंदों में नाबाद 147 रन. 186.07 की स्ट्राइक रेट से. 13 चौकों और 8 छक्कों की मदद से. स्टोइनिस की ये पारी IPL की टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए बहुत खास है. दरअसल, इस साल होने वाले IPL के लिए दिल्ली ने स्टोइनिस को 4.80 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा है. 1 करोड़ की बेस प्राइस से लगभग पांच गुनी कीमत पर. पिछले सीजन में स्टोइनिस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहे थे. 2019 के आईपीएल में उन्होंने 10 मैचों में 211 रन बनाए थे. बिग बैश में क्या हुआ? 12 जनवरी को मेलबर्न में सिडनी सिक्सर्स और मेलबर्न स्टार्स की टीमें आमने-सामने थीं. टॉस जीता सिडनी सिक्सर्स ने और बल्लेबाजी के लिए मेलबर्न स्टार्स को न्योता दिया. ये न्योता सिडनी सिक्सर्स पर भारी पड़ गया. ओपनिंग बैटिंग करने आए मार्कस स्टोइनिस और हिल्टन कार्टराइट की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 207 रन जोड़ दिए. कार्टराइट अंतिम ओवर में आउट हुए. आउट होने से पहले उन्होंने 40 गेंदों में 59 रन बनाए. मेलबर्न ने पहले बैटिंग करते हुए 217 रन बना डाले. जवाब में सिडनी सिक्सर्स 7 विकेट खोकर 175 रन ही बना पाई.
स्टोइनिस की इस पारी के दौरान कई रिकॉर्ड भी बने : # मार्कस स्टोइनिइस बिग बैश के एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड डार्सी शॉर्ट के नाम था. 10 जनवरी, 2018 को शॉर्ट ने होबार्ट हरिकेन्स की तरफ से ब्रिसबेन हीट के ख़िलाफ़ नाबाद 122 रन बनाए थे. # स्टोइनिइस और कार्टराइट की 207 रनों की साझेदारी बिग बैश में पहले विकेट की सबसे बड़ी पार्टनरशिप है. ये रिकॉर्ड ल्यूक राइट और रॉब क्वीनी के नाम था. 9 जनवरी, 2012 को इन दोनों ने मेलबर्न स्टार्स के लिए होबार्ट हरिकेन्स के ख़िलाफ़ 172 रन जोड़े थे. # मार्कस स्टोइनिस बिग बैश की एक पारी में बाउंड्री से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए. उनकी नाबाद 147 रनों की पारी में 100 रन चौके और छक्के से आए. उनसे पहले ये रिकॉर्ड ल्यूक राइट और क्रेग मैकडरमॉट के नाम था. दोनों ने एक पारी में सर्वाधिक 86 रन बाउंड्री की मदद से बटोरे थे.
वीडियो : IPL 2020 की नीलामी में कोलकाता नाइटराइडर्स ने उसे खरीदा जिसपर किसी ने बोली नहीं लगाई
वीडियो : IPL 2020 की नीलामी में कोलकाता नाइटराइडर्स ने उसे खरीदा जिसपर किसी ने बोली नहीं लगाई
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement





















