PSL 2026 छोड़कर IPL 2026 में शामिल होना, विदेशी खिलाड़ियों का यह सिलसिला जारी है. इस सीजन 2 विदेशी खिलाड़ियों ने पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) छोड़कर, आईपीएल का दामन थाम लिया. प्लेयर्स के इस फैसले से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) काफी नाराज हैं. उन्होंने PSL छोड़कर आईपीएल को तरजीह देने वाले प्लेयर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है. उनके मुताबिक, मौजूदा सीजन में जो प्लेयर्स PSL छोड़कर गए हैं. उनके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा. इस सीजन PSL छोड़ने वाले प्लयेर्स में दसुन शनाका और ब्लेसिंग मुजरबानी शामिल हैं.
PSL छोड़ IPL से जुड़े प्लेयर्स पर भड़के नकवी, कानूनी कार्रवाई की तक दे दी धमकी
PSL छोड़कर IPL में शामिल होने वाले प्लयेर्स से पीसीबी (PCB) चीफ मोहसिन नकवी (Mohsin Naavi) काफी नाराज हैं. उन्होंने ऐसे प्लेयर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है.


हाल ही में श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने पाकिस्तान सुपर लीग छोड़ने का फैसला किया. उन्हें IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट मिला है. वह राजस्थान की टीम में सैम करन की जगह लेंगे. सैम करन चोट की वजह से पूरे आईपीएल से बाहर हो गए हैं. शनाका इससे पहले, पीएसएल टीम लाहौर कलंदर्स का हिस्सा थे.
दसुन शनाका इस सीजन के दूसरे प्लेयर हैं, जिन्होंने पीएसएल छोड़कर आईपीएल को तरजीह दी. इससे पहले, जिम्बाब्वे के पेसर ब्लेसिंग मुजरबानी ने पाकिस्तान सुपर लीग छोड़ने का फैसला किया था. मुजरबानी को जैसे ही मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के तौर पर KKR में शामिल किया गया, उन्होंने तुरंत पीएसएल से पल्ला झाड़ लिया. पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में मुजरबानी इस्लामाबाद यूनाइटेड का हिस्सा थे.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 में 7 टीमों के 10 स्टार खिलाड़ी बाहर, एक तो टीम का कप्तान भी है
पीएसएल को छोड़कर आईपीएल को प्रायोरिटी देना, विदेशी प्लेयर्स के लिए यह नई बात नहीं हैं. पिछले साल साउथ अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश ने मुंबई इंडियंस से कॉन्ट्रैक्ट मिलने पर पाकिस्तान सुपर लीग छोड़ दी थी. PSL 2025 में कॉर्बिन बॉश पेशावर जाल्मी का हिस्सा थे.
नकवी ने दी धमकी22 मार्च को पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने PSL छोड़कर आईपीएल में शामिल होने वाले प्लेयर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि आईपीएल के साथ टकराव से पीएसएल पर कोई असर नहीं पड़ेगा. नकवी के मुताबिक,
जहां तक इंटरनेशनल प्लेयर्स की बात है, तो इस साल PSL में आने वाले प्लेयर्स को देख लीजिए. हां 2-3 प्लेयर चले गए हैं. उन पर हम लीगल एक्शन लेने का प्लान बना रहे हैं. PSL में पिछले कुछ सालों के मुकाबले इस साल खिलाड़ियों में कितना फर्क है. ये देखनी वाली बात है.
उन्होंने आगे कहा,
PSL में बदलावएक रीजनल इश्यू चल रहा है. लेकिन इस साल हमने कई A कैटेगरी के प्ल्येर्स को शामिल किया है. जो खिलाड़ी कभी पाकिस्तान नहीं आए, वे पीएएसल में आने लगे हैं. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम आईपीएल से क्लैश कर रहे हैं.
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होगी. यह टूर्नामेंट दर्शकों के बगैर खेला जाएगा. मिडिल ईस्ट में क्राइसेस के चलते मैदान पर दर्शकों को एंट्री नहीं मिलेगी. पीसीबी ने यह कदम खिलाड़ियों की सुरक्षा के चलते उठाया है. इसके अलावा, पाकिस्तान सुपर लीग के मैच अब 6 स्टेडियम के बजाय सिर्फ 2 स्टेडियम में खेले जाएंगे. पीएसएल 2026 के सभी मुकाबले लाहौर और कराची में होंगे.
वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी



















