नरेन्द्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया ने एक शानदार ट्रॉफी उठा ली है. भारत ने न्यूज़ीलैंड को तीसरे और आखिरी T20I में 168 रन से हराकर कमाल कर दिया है. इस मैच में शुभमन गिल ने 126, हार्दिक पंड्या ने चार विकेट लिए. इस मैच में ढेर सारे रिकॉर्ड्स भी बने और मैच के बाद खिलाड़ियों के रिएक्शन भी आए. लेकिन इस कॉपी में हम आपको मैच की तीन इंट्रस्टिंग बातें बताएंगे.
IND vs NZ अहमदाबाद T20 मैच की ये बातें कोई नहीं बताएगा!
किसने दिलाई भारत को जीत?


किवी टीम के खिलाफ़ तीसरे T20I और सीरीज़ जीत के सबसे बड़े हीरो रहे गुजरात टाइटंस के दो प्लेयर. एक ओपनर शुभमन गिल और दूसरे कप्तान हार्दिक पंड्या. गिल ने तो पहले 126 रन की पारी खेल मैच में भारत को 234 रन का बड़ा स्कोर दिया. इसके बाद हार्दिक ने चार विकेट लेकर किवी टीम को 66 रन पर ऑल-आउट कर दिया.
# राहुल का नाम कोई नहीं ले रहा!भले ही भारत ने शुभमन गिल और हार्दिक के कमाल के प्रदर्शन से मैच जीता है. लेकिन इस मैच में बल्ले से राहुल त्रिपाठी का प्रदर्शन भी किसी से कम नहीं रहा. उन्होंने दूसरे ओवर में ईशान किशन के विकेट के बाद अटैकिंग क्रिकेट खेला. यहां से राहुल ने 22 गेंदों पर 200 की स्ट्राइक रेट से 44 रन कूटे. उनकी पारी से ही शुभमन पर से सारा प्रेशर रिलीज़ हो गया. जब राहुल आउट हुए तो वो बेहद गुस्से में चिल्लाते हुए लौटे. क्योंकि वो ईश सोढ़ी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में कैच आउट हुए थे. उनकी ये तस्वीर बाद में वायरल भी हुई.
जी हां, आपने ठीक पढ़ा. T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूज़ीलैंड टीम के साथ बहुत बुरा हो गया है. नरेन्द्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में न्यूज़ीलैंड की टीम 66 रन पर ऑल-आउट हो गई. भारत के खिलाफ़ आयरलैंड जैसी टीम भी कभी इतने कम टोटल पर आउट नहीं हुई. न्यूज़ीलैंड पहली ऐसी टीम बन गई है, जो भारत के खिलाफ़ 66 रन पर ऑल-आउट हुई है. यानी वो अब भारत के खिलाफ़ सबसे कम टोटल पर आउट होने वाली टीम हो गई है.
मैच में क्या हुआ?भारत ने न्यूज़ीलैंड को तीन मैच के आखिरी T20I में 168 रन से हरा दिया है. इस जीत के साथ भारत ने तीन मैच की सीरीज़ को 2-1 से जीत लिया है.
मैच की बात करें तो तीसरे T20 में भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 234 रन बनाए. भारत के लिए शुभमन ने 126, राहुल त्रिपाठी ने 44, सूर्या ने 24 और हार्दिक ने 30 रन बनाए.
भारत के इस विशाल स्कोर के जवाब में किवी टीम की हालत शुरुआत से ही खराब हो गई. टीम ने पहले तीन ओवर में ही चार विकेट गंवा दिए. इसके बाद भी लगातार विकेट्स गिरते रहे और पूरी मेहमान टीम 12.1 ओवर में 66 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई.
भारत के लिए गेंदबाज़ी में कप्तान हार्दिक पंड्या ने चार, अर्शदीप, उमरान और शिवम मावी ने 2-2 विकेट्स चटकाए.
वीडियो: Ind vs Pak हुआ तो पाकिस्तान भारत को हरा देगा?






















