The Lallantop

गावस्कर की अपील पर सारे मैच खेलेंगे बुमराह? जवाब कंफ्यूज कर देगा

Jasprit Bumrah ने पहले ही बता दिया था कि Anderson-Tendulkar Trophy में वह सिर्फ 3 मैच ही खेलेंगे. हालांकि, Leeds Test में टीम इंडिया की बॉलिंग देख Sunil Gavaskar ने उनसे सीरीज के सारे मैच खेलने की रिक्वेस्ट कर दी है.

Advertisement
post-main-image
जसप्रीत बुमराह ने पहली इनिंग में 5 विकेट झटके थे. (फोटो-AP)

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने ये पहले ही बता दिया था कि एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी (Anderson-Tendulkar Trophy) में वह सिर्फ 3 मैच ही खेलेंगे. लीड्स टेस्ट (Leeds Test) की पहली इनिंग में 5 विकेट लेकर उन्होंने दर्शा दिया कि वो इतने खास क्यों हैं? टीम इंडिया के लिए इस इनिंग में वो लोन वॉरियर बनकर उभरे. उनके अलावा कोई भी बॉलर इंग्लिश बैटर्स को परेशान नहीं कर सका.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

 हालांकि, ये अभी सीरीज की शुरुआत है, लेकिन इसने ये चिंता अभी से बढ़ा दी है कि जिन दो मैच में बुमराह नहीं खेलेंगे, उनमें टीम इंडिया का क्या होगा. यही चिंता दिग्गज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) को भी है. इसी कारण उन्होंने बुमराह से सारे मैच खेलने की रिक्वेस्ट कर दी.

बुमराह ने क्या दिया जवाब?

दरअसल, चौथे दिन का खेल शुरू होने से पहले ब्रॉडकास्टर्स की ओर से बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने बुमराह से बातचीत की. इस दौरान संजना ने बुमराह से कहा, 

Advertisement

कॉमेंट्री बॉक्स में मेरे साथ मौजूद चेतेश्वर पुजारा और सुनील गावस्कर की ओर से एक रिक्वेस्ट है. आप मेरे पर गुस्सा मत होना. 'प्लीज, प्लीज, प्लीज', आप पांचों मैच इस सीरीज में खेल लो. 

ये भी पढ़ें : राहुल की बैटिंग के मुरीद हुए सुनील गावस्कर, बोले-उन्हें खुद नहीं पता कि...

गावस्कर के इस अनुरोध पर बुमराह ने बहुत ही स्पष्ट जवाब नहीं दिया. उन्होंने कहा, 

Advertisement

मैं इस बारे में बाद में बात करूंगा. 

बुमराह ने अपने इस जवाब से फैन्स समेत सभी को कंफ्यूज कर दिया है कि क्या वह ऐसा करने पर विचार कर सकते हैं या नहीं. मैच के दौरान बुमराह ने पहली इनिंग में 48 रन देकर 5 विकेट झटके. इस दौरान उन्होंने जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, क्रिस वोक्स और जोश टंग का विकेट झटका. उन्होंने ओली पोप और हैरी ब्रूक को भी फंसाया था, लेकिन उन्हें स्लिप कॉर्डन में फील्डर्स का योगदान नहीं मिला.

मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो, चौथे दिन कप्तान शुभमन गिल का विकेट जल्द गंवाने के बाद ऋषभ पंत और केएल राहुल ने लंबी पार्टनरशिप कर मैच में टीम इंडिया की वापसी कराई. राहुल 137 और पंत 118 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद कोई और प्लेयर टिक कर नहीं खेल सका और पूरी टीम 364 रन पर ऑलआउट हो गई. अब देखना होगा कि इंग्लैंड की टीम 371 रनों का टारगेट चेज करती है या नहीं.

वीडियो: बुमराह ने ऐसे कराई टीम इंडिया की वापसी, SENA कंट्री में कौन सा इतिहास रच दिया?

Advertisement