The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Sunil Gavaskar said KL Rahul do not know how good a player he is ind vs eng

राहुल की बैटिंग के मुरीद हुए सुनील गावस्कर, बोले-उन्हें खुद नहीं पता कि...

KL Rahul ने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट में पहली पारी में 41 रन बनाए. वहीं, दूसरी पारी में उन्होंने अर्धशतक लगा चुके हैं. सुनील गावस्कर ने राहुल की बल्लेबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है.

Advertisement
pic
23 जून 2025 (अपडेटेड: 23 जून 2025, 06:01 PM IST)
KL RAHUL, ind vs eng,  cricket news
केएल राहुल ने दोनों पारियों में खेली सधी हुई पारी. (Photo-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

इंग्लैड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही टीम इंडिया में केएल राहुल(KL Rahul) चुनिंदा सीनियर खिलाड़ियों में शामिल हैं. उन्होंने लीड्स टेस्ट में दिखाया भी कि टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की जरूरत क्यों होती है. इंग्लिश कंडीशंस में केएल राहुल की बल्लेबाजी देखकर दिग्गज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने उनकी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि राहुल कितने अच्छे खिलाड़ी ये बात वो खुद नहीं जानते.

गावस्कर ने मैच के दौरान कॉमेंट्री करते हुए राहुल के बारे में कहा,

वह पूरी तरह से टीम मैन हैं. उन्हें विकेटकीपिंग करने के लिए भी कहा गया था, उन्होंने वो भी किया. वह टीम के लिए ऐसा करते हैं और यही वह चीज है जो आप टीम में चाहते हैं. आप देख सकते हैं कि वह किस तरह से कंडीशन के हिसाब से रिएक्ट करते हैं. उनमें एक बैलेंस है, जो बहुत कम लोगों में होता है. आज के समय में जहां हर कोई ये दिखाना चाहता है कि उसने कितना कुछ हासिल किया है, राहुल उनसे अलग हैं. उनका जश्न भी बहुत शांत होता है. केएल राहुल के बारे में एक बात पर सभी सहमत हैं कि वह नहीं जानते हैं कि वह कितने अच्छे खिलाड़ी हैं. मेरा मतलब है, वह भी इस बात से सहमत होंगे.

बेंगलुरु के लड़के की क्षमता 

गावस्कर ने बताया कि राहुल के शॉट्स शानदार हैं, लेकिन फिर अपना बेस्ट नहीं दे पाए. उन्होंने कहा,

उनके पास बहुत प्रतिभा है. ऑफसाइड, लेग-साइड, फ्लिक, सब कुछ पर नजर डालें. सभी शॉट, लेकिन वह अब तक अपनी प्रतिभा के लिहाज से उस पर खरा नहीं उतरा. उनके मन में थोड़ा सेल्फ-डाउट हो सकता है या जो कुछ भी हो सकता है. जो कभी-कभी बेंगलुरु के लड़कों को अपनी क्षमता को पूरा करने से रोकता है. मुझे उम्मीद है कि वह इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और 500 या शायद 700 से ज्यादा रन बनाएंगे. भारत के लिए यह शानदार होगा.

यह भी पढ़ें - 'लोग कहते रहे हैं...', मैदान पर अंग्रेजों पर बरसने के बाद बुमराह किसपर भड़के?

केएल राहुल पहली पारी में ओपनिंग करने उतरे और उन्होंने 78 गेंदों में 42 रन बनाए. इस पारी में 8 चौके शामिल थे. उन्होंने गिल के साथ मिलकर 24.5 ओवर तक बल्लेबाजी की और गेंद को पुराने करने का काम किया. दूसरी पारी में भी वो अर्धशतक लगा चुके हैं.

वीडियो: साईं सुदर्शन की तरह 20 जून को ये क्रिकेटर कर चुके हैं डेब्यू, द्रविड़-कोहली के अलावा और कौन?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()