The Lallantop

T20 World Cup: जसप्रीत बुमराह हैं तो नो टेंशन? आंकड़े देखकर हो जाएगी

जसप्रीत बुमराह (Asia Cup) एशिया कप 2025 के बाद से टी20 इंटरनेशनल में महंगे साबित हो रहे हैं. हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मैच में उन्होंने 4 ओवर में 58 रन दिए थे.

Advertisement
post-main-image
न्यूजीलैंड के खिलाफ बुमराह की बॉलिंग में धार नजर नहीं आई. (फोटो-PTI)

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah). वर्ल्ड के सबसे खतरनाक बॉलर. उनके खिलाफ रन बनाना मुश्किल है. पिन पॉइंट यॉर्कर पर स्टंप्स बिखेर देना उनकी खूबी. सबसे 'कंजूस गेंदबाज' का तमगा. उनके हाथ में गेंद का मतलब, टोटल कंट्रोल. बुमराह जब गेंद करते है, तो ऐसा लगता है कि बॉल उनके इशारे पर चल रही है. वह चाहे घर पर खेलें या बाहर. फॉर्मेट कोई भी हो. बॉलिंग की धार सेम. उन्होंने कई बार बेहतरीन बॉलिंग करते हुए टीम इंडिया को मैच जिताए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अब टी20 वर्ल्ड कप करीब है. टीम इंडिया डिफेंडिंग चैंपियन है. दुनिया के सबसे खतरनाक बॉलर से एक बार फिर उम्मीद है कि वह अपनी टीम को चैंपियन बनाए. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि टी20 इंटरनेशनल में बुमराह की बॉलिंग में अब वह धार नजर नहीं आती? यह हम नहीं कह रहे हैं, आंकड़े कहते हैं. वह पहले की अपेक्षा अब ज्यादा रन लीक करते हैं. बैटर्स उनके आगे उतना घबराते नहीं हैं. चलिए कुछ आंकड़ों से समझाते हैं.  

ये भी पढ़ें: "तब विराट भाई ने मुझे संभाला", ईशान किशान की बातें फैन्स को इमोशनल कर देंगी

Advertisement

जसप्रीत बुमराह के टी20 इंटरनेशनल करियर को दो अलग-अलग हिस्सों में देखें, तो अंतर साफ नजर आता है. एशिया कप 2025 से पहले उनके खिलाफ रन बनाना मुश्किल था. कभी-कभार रन लीक हो जाएं, तो अलग बात है. क्योंकि, हर दिन गेंदबाज का नहीं होता है. उनके अनऑर्थोडॉक्स बॉलिंग एक्शन पर अच्छे-अच्छे बैटर गच्चा खा जाते हैं. लेकिन, कुछ समय से वह महंगे साबित हो रहे हैं. खासकर टी20 इंटरनेशनल में. हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी20 में उन्होंने 4 ओवर्स में 58 रन लुटा दिए.

एशिया कप 2025 से पहले बुमराह

एशिया कप 2025 से पहले जसप्रीत बुमराह के T20I आंकड़े कमाल के हैं. उन्होंने 70 मैचों की 69 इनिंग्स में बॉलिंग करते हुए 1579 रन देकर 89 विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने 12 ओवर मेडन डाले. बेस्ट बॉलिंग 7 रन पर 3 विकेट रहा. इकोनॉमी रेट 6.27 रहा. इस बीच उन्होंने 251.3 ओवर्स की गेंदबाजी की. बुमराह के ये स्टैट्स उन्हें T20I का ग्रेट बॉलर साबित करते हैं.

एशिया कप 2025 से अब तक बुमराह

Advertisement

लेकिन एशिया कप के बाद से बुमराह T20I में महंगे रहे हैं. आंकड़ों पर नजर डालें, तो इस बीच उन्होंने 17 मैचों की 15 इनिंग्स में 56.1 ओवर की बॉलिंग की. एक भी ओवर मेडन नहीं फेंका. 435 रन खर्च किए. इकोनॉमी 7.74 यानी 8 के आसपास पहुंच गया. बेस्ट बॉलिंग फिगर 17 रन पर 3 विकेट. इन आंकड़ों से सवाल उठता है कि क्या बुमराह के खिलाफ रन बनाना थोड़ा आसान हो गया है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ महंगे रहे

हाल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में बुमराह  काफी महंगे रहे. उन्होंने 4 मैच खेले. 15 ओवर्स की बॉलिंग में 142 रन दिए और सिर्फ 4 विकेट ले पाए. उनकी इकोनॉमी 9.46, यानी आसमान पर पहुंच गई. न्यूजीलैंड के बैटर्स ने उनके खिलाफ स्ट्रोक्स खेलने में जरा भी हिचक नहीं दिखाई. 

बुमराह के ये आंकड़े थोड़ा चिंताजनक हैं. लेकिन, ग्रेट बॉलर ऐन वक्त पर वापसी करना जानते हैं. उम्मीद है टी20 वर्ल्ड कप में बुमराह फिर अपने पुराने रंग में दिखेंगे.

वीडियो: विराट कोहली और रोहित शर्मा को हो सकता है नुकसान, BCCI हटा सकती है A+ कैटेगरी!

Advertisement