The Lallantop

सूर्यकुमार के शतक पर रोहित-हार्दिक को सुनिए, दिल खुश हो जाएगा!

सूर्या को मिली दोनों कप्तानों की तारीफ़.

Advertisement
post-main-image
सूर्या ने रोहित-हार्दिक दोनों की तारीफ़ें बटोरीं (स्क्रीनग्रैब/पीटीआई)

सूर्यकुमार यादव छा गए हैं. मुंबई बनाम गुजरात मैच में उन्होंने सिर्फ़ 49 गेंदों पर 103 रन कूट डाले. और उनकी कुटाई के बाद कप्तान रोहित ने बताया कि सूर्या कैसी इतनी सही बैटिंग कर रहे हैं. रोहित ने सूर्या के कॉन्फिडेंस पर भी बात की. उन्होंने कहा,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'ईमानदारी से कहूं तो सूर्या के पास इतना कॉन्फिडेंस है. टूर्नामेंट की शुरुआत में हम बात कर रहे थे कि क्या हमें लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन की जरूरत है. लेकिन सूर्या बोला कि नहीं. मैं वहां जाना चाहता हूं. वह इसी तरीके का कॉन्फिडेंस लाते हैं. और यह उनके साथ बैटिंग करने वालों को भी प्रभावित करता है.'

रोहित ने यह भी बताया कि सूर्या पिछली पारियों पर ज्यादा नहीं सोचते. वह बोले,

Advertisement

'पीछे देखने वाली बात नहीं है. सबसे सही बात है कि हर गेम में वह फ्रेश स्टार्ट करना चाहता है. एक क्रिकेटर का इस तरह से सोचना अच्छी बात है. कई बार आप बैठते हैं और पुरानी पारियों पर गर्व महसूस करते हैं. लेकिन उसके साथ ऐसा नहीं है.'

सूर्या इस मैच में नंबर तीन पर बैटिंग करने आए थे. पावरप्ले खत्म होते ही उनकी बैटिंग आ गई थी. और वह नाबाद लौटे. सूर्या ने अपनी पारी में ग्यारह चौके और छह छक्के लगाए. विपक्षी कप्तान हार्दिक ने भी सूर्या की तारीफ़ की. सालों तक सूर्या के टीममेट रहे हार्दिक बोले,

'सूर्या के बारे में लोगों ने ठीकठाक बात कर रखी है. वह T20 क्रिकेट के बेस्ट बल्लेबाजों में से एक हैं. उनके लिए फील्डिंग सेट करना सच में बहुत मुश्किल है. आपने देखा ही कि अगर सामने वाली टीम अपने प्लांस पर अमल ना कर पाए तो क्या होता है. उन्होंने हमारे बोलर्स पर प्रेशर बनाए रखा.'

Advertisement

हार्दिक ने इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अपने साथी राशिद की भी तारीफ़ की. राशिद के बारे में हार्दिक ने कहा,

'ऐसा लगा कि जैसे हमारी टीम से सिर्फ़ राशिद खान ही खेले. उनकी बैटिंग और बोलिंग दोनों ही अविश्वसनीय रूप से बेहतरीन रही. एक ग्रुप के रूप में हम हर मोर्चे पर फेल रहे. हमारे प्लांस क्लियर नहीं थे, बोलर्स अमल नहीं कर पाए. हमने 25 रन एक्स्ट्रा दिए. हम इस गेम को जीतने से बहुत दूर थे. लेकिन राशिद के चलते हमने पक्का किया कि हमारे नेट रन रेट का ज्यादा नुकसान ना हो.'

हार्दिक ने मैच में टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला किया. सूर्या की अगुवाई में मुंबई के बैटर्स ने उनके इस फैसले को पूरी तरह से गलत साबित किया. उन्होंने 20 ओवर्स में पांच विकेट खोकर 218 रन बना डाले. गुजरात के लिए राशिद ने तीस रन देकर चार विकेट लिए.

जवाब में गुजरात का टॉप और मिडल ऑर्डर, दोनों ही नहीं चला. सिर्फ़ डेविड मिलर और राशिद ही बल्ले से संघर्ष कर पाए. मिलर ने 26 गेंदों पर 41 रन बनाए, जबकि राशिद ने 32 गेंदों पर 79 रन बना डाले. इसमें 10 छक्के और तीन चौके शामिल रहे.

वीडियो: विराट कोहली से झगड़े के बाद नवीन उल हक ने पहली बार इंटरव्यू में क्या कह दिया?

Advertisement