The Lallantop

CSK फ़ैन्स को ट्रॉफ़ी से ज्यादा ये तस्वीर सुकून दे रही होगी!

जडेजा ने कमाल कर दिया.

Advertisement
post-main-image
धोनी-जडेजा की तस्वीरों ने माहौल बना दिया (स्क्रीनग्रैब)

चेन्नई सुपर किंग्स ने सबसे आगे रहते हुए IPL2023 समाप्त किया. उन्होंने इस इवेंट के फाइनल में गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से मात दी. और इस जीत के साथ ही वायरल हुई एक तस्वीर ने CSK फ़ैन्स के दिलों से एक बड़े डर को निकाल फेंका.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

धोनी की टीम के लिए रविंद्र जडेजा ने ये मैच खत्म किया. उन्होंने आखिरी की दो गेंदों पर दस रन बनाए. मोहित शर्मा यॉर्कर कराने की कोशिश में नाकाम हुए और रविंद्र जडेजा ने इस गेंद को छह रन के लिए भेज दिया. और फिर लेग स्टंप की लाइन पर आई लो फुलटॉस पर उन्होंने फाइन लेग की ओर चौका बटोर लिया.

# Dhoni-Jadeja Picture

और यह शॉट खेलने के तुरंत बाद उन्होंने मैदान पर दौड़ लगा दी. और फिर इसी दौड़-भाग में वह भागते हुए माही के पास पहुंच गए, जिन्होंने जड्डू को गोद में उठा लिया. और देखते ही देखते ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. CSK ने ये दो दिग्गज पहले गले मिले और फिर धोनी ने जडेजा को उठा लिया.

Advertisement

बाद में जडेजा ने इस जीत को धोनी को डेडिकेट भी किया. मैच के बाद धोनी बोले,

'अपने होम क्राउड के सामने अपना पांचवां टाइटल जीतना, कमाल की फीलिंग है. मैं गुजरात का हूं, और यह स्पेशल फीलिंग है. लोग कमाल के रहे. उन्होंने देर रात तक बारिश रुकने का इंतजार किया. मैं CSK फ़ैन्स को बधाई देना चाहता हूं, जो हमें सपोर्ट करने यहां तक आए.'

Advertisement

जडेजा ने आगे कहा,

'मैं यह जीत अपनी टीम के खास सदस्य एमएस धोनी को समर्पित करना चाहता हूं. लास्ट ओवर में मैं बस यही सोच रहा था कि मुझे बल्ला जितना हो सके, उतनी जोर से घुमाना होगा. गेंद कहां जाएगी, मेरे दिमाग में ये बात एकदम नहीं थी. मैं बस जोर से बल्ला चलना के बारे में सोच रहा था. मैं खुद को बैक कर रहा था और सीधा शॉट खेलना चाहता था, क्योंकि मुझे पता था कि मोहित स्लोअर बॉल्स फेंक सकते हैं.'

जडेजा का ये रिएक्शन और ये तस्वीर, CSK फ़ैन्स के लिए बहुत सुकून भरी है. बीते कुछ वक्त से लगातार धोनी और जडेजा के बीच खटपट की ख़बरें आ रही थीं. और जडेजा का सोशल मीडिया भी इन ख़बरों को हवा दे रहा था.

ऐसे में अब इस तस्वीर और जडेजा की इन बातों के बाद चेन्नई फ़ैन्स चैन की सांस ले सकते हैं. उन्हें इस बात का यकीन कर लेना चाहिए कि तला और सर जडेजा के बीच चीजें नॉर्मल हैं. दोनों ही प्लेयर्स के बीच कोई खटपट नहीं है.

वीडियो: धोनी-धोनी के नारों के बीच रविंद्र जडेजा ने अपनी बैटिंग पोजिशन पर बात की है

Advertisement