महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने IPL2023 जीत लिया. इस जीत के तमाम कारण बताए जा रहे हैं. लेकिन आकाश चोपड़ा ने एकदम अलग ही बात बोल दी है. उनका दावा है कि फ़ैन्स के इमोशनल कनेक्ट ने CSK के इस प्रदर्शन में बड़ा रोल प्ले किया.
CSK के चैंपियन बनने में इनका बड़ा रोल जानते हैं?
किनकी मदद से चैंपियन बनी CSK.


बारिश से प्रभावित फाइनल में चेन्नई ने पांच विकेट से जीत हासिल की. यह उनका पांचवां टाइटल है. धोनी और उनकी टीम को इस पूरे सीजन फ़ैन्स का खूब प्यार मिला.और इसी पर अपने एक यूट्यूब वीडियो में बात करते हुए आकाश बोले,
'सभी लोगों को लगा कि ये धोनी का आखिरी सीजन है, यह एक ऐसा फैक्टर है जिसने आप नज़रअंदाज नहीं कर सकते. इसलिए उनके सारे ही गेम्स होम गेम थे. आठ गेम्स उन्होंने अपने मैदान पर खेले, और आठ ही बाहर भी. लेकिन हर ग्राउंड पर पीला ही रंग दिख रहा था. बहुत सारा प्यार, रेस्पेक्ट और ऑनर.'
आकाश ने आगे कहा,
'दिल्ली, कोलकाता, मुंबई या बैंगलोर के लोगों को चेन्नई से प्यार नहीं था. ये प्यार सिर्फ़ एक व्यक्ति, महेंद्र सिंह धोनी के लिए था. उन्हें बहुत सारा क्रेडिट मिलता है क्योंकि जब पूरी टीम ट्रॉफ़ी उठा रही थी, वह कोने में अकेले खड़े थे. जब वह सभी को क्रेडिट देते हैं, तो पूरी दुनिया एकसाथ मिलकर उन्हें क्रेडिट देती है.'
आकाश चोपड़ा ने ये भी कहा कि लोगों को लगा कि वह फेयरवेल दे रहे हैं. हालांकि किसी को नहीं पता था कि इसमें कितनी सच्चाई है. बता दें कि धोनी ने फाइनल के बाद बताया कि वह इस सीजन नहीं रिटायर हो रहे. धोनी ने कहा कि लोगों के प्यार ने उन्हें बहुत प्रभावित किया है. और वह अगले साल मैदान पर लौटने की पूरी कोशिश करेंगे. उनकी वापसी फ़ैन्स के लिए तोहफा होगी.
आकाश ने इस सफलता का एक और कारण बताया. उनके मुताबिक CSK मैनेजमेंट द्वारा हर प्लेयर को क्लियर रोल दिया गया. और इसने भी उनकी जीत में बड़ी भूमिका निभाई. आकाश बोले,
'क्लियर रोल्स अहम रहे. क्योंकि T20 में यह बहुत महत्वपूर्ण है. आपना रोल निभाना बाक़ी सारी चीजों से ज्यादा महत्वपूर्ण है. अगर किसी से कहा गया है कि उसे हिट करना है, तो जाइए और हिट करिए. अगर आप वहां डिफेंसिव खेलते हैं, आप भले रन बना लें, लेकिन खेल तो आप अपनी टीम के खिलाफ़ ही रहे हैं. चेन्नई के सारे बैटर्स और बोलर्स के पास ये क्लैरिटी थी.'
अपनी बात के समर्थन में उन्होंने डेवन कॉन्वे और रुतुराज गायकवाड़ का उदाहरण दिया. आकाश बोले,
'डेवन कॉन्वे और रुतुराज गायकवाड़ से किसी ने नहीं कहा था कि आप छह ओवर्स में 70 रन बना दीजिए. उनका रोल था कि उन्हें पहले 10 ओवर्स में विकेट नहीं गंवाने हैं और फिर आखिरी 10 में वो अपना दम दिखाते थे.'
चोपड़ा ने अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे का भी उदाहरण दिया. साथ ही वह दीपक चाहर, मतीशा पतिराना और महीष तीक्षणा का नाम भी लिया. आकाश ने जिन भी प्लेयर्स का नाम लिया, सबका सीजन बेहतरीन गया. और उन्होंने इस टाइटल में अपनी-अपनी भूमिका अच्छे से निभाई.
वीडियो: CSK से हारने के बाद हार्दिक पंड्या का धोनी पर बयान क्यों वायरल?











.webp?width=275)

.webp?width=275)







