हार्दिक पंड्या. कई लोग इन्हें अगला धोनी बता चुके हैं. गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक मैदान पर अपने बेहतरीन फैसलों के साथ शांत रहने के लिए भी जाने जाते हैं. हार्दिक की कप्तानी में GT को IPL2023 के फाइनल में हार मिली.
धोनी से हारे हार्दिक को सुनिए, अच्छा लीडर ऐसा होता है!
हारना ही था तो...


लेकिन इस हार के बाद भी हार्दिक अपने सीनियर धोनी के लिए खुश दिखे. उन्होंने कहा,
'मैं धोनी के लिए बहुत खुश हूं. भाग्य ने उनके लिए ये लिखा हुआ था. अगर मुझे हारना था, तो इनसे हारने में कोई दिक्कत नहीं है. अच्छे लोगों के साथ अच्छा होता है.'
हार्दिक ने अपनी टीम की भी तारीफ़ की. उन्होंने कहा,
'मैं सोचता हूं कि हमने काफी चीजें अच्छी की और पूरा दिल लगाकर खेले. हम हमेशा से ही ऐसी टीम रहे हैं जो साथ खड़े होते हैं और कोई भी हार नहीं मानता. हम एक साथ हारते हैं और एक साथ ही जीतते हैं. शायद आज हार का दिन था.'
हार्दिक ने ये भी कहा कि वह हार का कोई बहाना नहीं बनाएंगे. साथ ही उन्होंने साइ सुदर्शन की तारीफ़ भी की. हार्दिक बोले,
'मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो बहाने बनाएं. साइ का खास ज़िक्र करना चाहूंगा. CSK ने अच्छी क्रिकेट खेली. साइ आगे बहुत कमाल करने वाले हैं. मैं सच में साथियों के लिए बहुत खुश हूं. हम उन्हें सपोर्ट करते आए हैं और उनकी सफलता उन्हीं की है. मोहित, शमी, राशिद सभी लोग... जिस तरह से वे लोग खुद को झोंक देते हैं.'
हार्दिक ने कोचिंग स्टाफ की भी तारीफ़ की. वह बोले,
'कोचिंग स्टाफ का भी खास ज़िक्र करना चाहूंगा. मैं उनसे इससे ज्यादा कुछ नहीं मांग सकता.'
बता दें कि गुजरात बारिश प्रभावित इस फाइनल में पांच विकेट से हारी. चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला किया. एक वक्त पर लगा कि उनका ये फैसला गलत साबित हो गया. ऋद्धिमान साहा, शुभमन गिल के बाद साइ सुदर्शन ने CSK के बोलर्स को खूब धुना. गुजरात ने बीस ओवर्स में 215 रन बना डाले. और फिर चेन्नई की बैटिंग आते ही बारिश शुरू हो गई.
काफी देर बाद जब मैच दोबारा शुरू हुआ, तो चेन्नई को जीत के लिए 15 ओवर्स में 171 रन बनाने का लक्ष्य मिला. डेवन कॉन्वे और रुतुराज गायकवाड़ ने चेन्नई को अच्छी शुरुआत दी. दोनों ने मिलकर पहले 6.3 ओवर्स में 74 रन जोड़ डाले.
इसी स्कोर पर रुतुराज 16 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए. और इसी ओवर में डेवन कॉन्वे भी 25 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हो गए. अजिंक्य रहाणे ने 13 गेंदों में 27 जबकि अंबाती रायुडु ने आठ गेंदों पर 19 रन बनाए. शिवम दुबे 21 गेंदों पर 32 और रविंद्र जडेजा छह गेंदों पर 15 रन बनाकर नाबाद लौटे.
जडेजा ने आखिरी दो गेंदों पर छक्का और चौका जड़कर CSK को मैच जिता दिया. कॉन्वे को बाद में मैन ऑफ द मैच दिया गया. गुजरात के लिए मोहित शर्मा ने तीन जबकि नूर अहमद ने दो विकेट निकाले.
वीडियो: धोनी ने CSK को फाइनल में पहुंचाया, हार्दिक पंड्या हार के बाद धोनी की कप्तानी पर बात कर गए











.webp?width=275)




.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)


