The Lallantop

IPL 2023 के ऑक्शन की तारीख के साथ एक और बड़ी ख़बर आई है!

ये बात जान खुश हो जाएंगे फ़ैन्स.

Advertisement
post-main-image
IPL ऑक्शन (File photo)

T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के बीच IPL फ़ैन्स को एक बड़ी खुशखबरी मिली है. इस ख़बर के सामने आने से IPL एक बार फिर जोरशोर से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. दरअसल 9 नवंबर को IPL 2023 के ऑक्शन से जुड़ी एक अहम तारीख का ऐलान हो गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो IPL 2023 के पहले मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को होगा. ये ऑक्शन केरल के कोची शहर में होना है. ESPN क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के अनुसार IPL फ़ैन्स को ये ऑक्शन 16 नहीं, बल्कि 23 दिसंबर को देखने को मिलेगा. कुछ रिपोर्ट्स में पहले इस तारीख को 16 दिसंबर बताया जा रहा था.

Advertisement

IPL 2023 की बात करें तो लगभग तीन साल के बाद फ़ैन्स को ये टूर्नामेंट होम एंड अवे वाले फॉर्मेट में देखने को मिलेगा. यानि हर टीम एक मैच अपने घरेलू मैदान पर जबकि एक मैच दूसरी टीम के घरेलू मैदान पर खेलेगी. IPL 2023 को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि इस बार टूर्नामेंट मार्च के आखिरी हफ़्ते में शुरू कर दिया जाएगा. हालांकि इस बात की पुष्टि अभी नहीं हुई है. BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने 22 सितंबर को IPL के बारे में स्टेट असोसिएशन्स को लिखे पत्र में कहा था,

‘पुरुषों के IPL का अगला सीज़न होम एंड अवे वाले फॉर्मेट में खेला जाएगा. इसमें सभी 10 टीम्स हिस्सा लेंगी. जो कि अपने होम ग्राउंड पर मुकाबले खेलेंगी.’

बजट पर एक बड़ा खुलासा हुआ है. उसके बारे में बता देते हैं. हर टीम के पास मेगा ऑक्शन में जाने से पहले पहले 90 करोड़ रुपये का पर्स था. इस बार इस रकम को बढ़ा दिया गया है. इस बार मिनी ऑक्शन में उतरने वाली हर टीम के पास 95 करोड़ का पर्स होगा. IPL 2022 में दो नई टीम्स शामिल की गईं थीं. लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटन्स. इसके लिए सभी टीम्स में बड़े-बड़े बदलाव हुए थे. सीमित खिलाड़ियों को रखते हुए बाकी खिलाड़ियों को रिलीज़ किया गया था. फरवरी 2022 में हुए मेगा ऑक्शन में कुल 204 प्लेयर्स को खरीदा गया था. इस ऑक्शन में कुल 551.7 करोड़ रुपए खर्च हुए थे. इस ऑक्शन में 137 भारतीय और 67 विदेशी प्लेयर्स खरीदे गए थे.

Advertisement

ऑक्शन के बाद से ही IPL के अगले सीज़न की तैयारियां शुरू हो जाएंगी. हाल में ही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी की तस्वीरें और वीडियोज़ भी वायरल हुए थे. जिनमें धोनी नेट्स में प्रैक्टिस करते नज़र आए थे. आपको बता दें साल 2021 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से धोनी सिर्फ IPL में ही नज़र आते हैं. लल्लनटॉप स्पोर्ट्स लगातार IPL ऑक्शन पर अपनी नज़रें बनाए रखेगा.

रोहित शर्मा और केएल राहुल का फॉर्म सेमी-फाइनल में सूर्य कुमार यादव को ना ले डूबे!

Advertisement