IPL 2026 में शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस (GT) का पहला मैच पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 31 मार्च को होना है. मैच पंजाब के होम ग्राउंड में खेला जाएगा. जिससे श्रेयस अय्यर की टीम के पास थोड़ा सा एडवांटेज होगा. गुजरात के लिए इस चैलेंज के अलावा ओपनिंग में एक और बड़ा सिरदर्द है. जोस बटलर की फॉर्म इस साल कुछ खास नहीं रही है. टीम इसे कैसे मैनेज करती है, ये देखने लायक होगा.
गुजरात टाइटंस के लिए जोस बटलर की फॉर्म बड़ा सिरदर्द, शुभमन गिल को कुछ करना होगा
साल 2026 में Jos Buttler की T20 फॉर्म काफी निराशाजनक रही है. IPL 2025 में बटलर GT के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर थे.


पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच गुजरात टाइटंस के लिए आसान तो नहीं होने वाला है. टीम के स्टार ओपनर जोस बटलर (Jos Buttler) फॉर्म में नहीं हैं. साल 2026 में बटलर की T20 फॉर्म काफी निराशाजनक रही है. 1 जनवरी 2026 से लेकर अब तक बटलर ने 17 T20 मैच खेले हैं. वो सिर्फ 306 रन ही बना पाए हैं.
बटलर ने इस दौरान सिर्फ एक हाफ सेंचुरी लगाई है. उनका बेस्ट स्कोर 97 रन रहा है. यह स्कोर भी उन्होंने साउथ अफ्रीका T20 लीग 2026 में डरबन सुपर जायंट्स की तरफ से खेलते हुए प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ बनाया था.
IPL 2025 में बटलर GT के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर थे. पिछले सीजन उन्होंने बेहतरीन बैटिंग की थी. 13 पारियों में 538 रन बोर्ड पर लगाए थे. 5 हाफ सेंचुरी भी लगाईं. IPL 2025 में उनका हाईएस्ट स्कोर 97 रन नॉट आउट था.
ये भी पढ़ेें: श्रेयस अय्यर की टीम के लिए शुभमन गिल की GT के चार बॉलर ही काफी होंगे!
वर्ल्ड कप में फ्लॉफ रहे बटलरT20 वर्ल्ड कप में भी बटलर का बल्ला साइलेंट रहा. उनकी खराब फॉर्म पूरे वर्ल्ड कप जारी रही. टूर्नामेंट में उन्होंने 8 मैचों में सिर्फ 87 रन ही बनाए. उनका हाईएस्ट स्कोर 26 रन था.
खराब फॉर्म से गुजर रहे बटलर पर पंजाब के खिलाफ रन बनाने का प्रेशर होगा. बीते सीजन वह गुजरात टाइटंस के कंसिस्टेंट परफॉर्मर थे. इस सीजन भी टीम चाहेगी कि वह पिछले साल जैसा प्रदर्शन करें. उनकी काबिलियत पर टीम को कोई भी शंका नहीं होगी. क्योंकि बटलर जैसा प्लेयर अपने दम पर मैच की दिशा और दशा पलटने का माद्दा रखते हैं. शुभमन गिल की टीम यही उम्मीद करेगी कि बटलर सही समय पर फॉर्म में आ जाएं. अगर ऐसा नहीं होता तो टीम को अपने बाकी ऑप्शन्स तलाशने होंगे.
वीडियो: बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने संजू सैमसन को लेकर क्या बताया?






















