The Lallantop

रिंकू से 5 छक्के खाने वाले यश बीमार, 8 किलो वजन घटा, ख़बर हैरान कर देगी!

रिंकू सिंह से 5 छ्क्के खाकर यश दयाल का ये हाल, विश्वास नहीं होता...

Advertisement
post-main-image
यश दयाल की तबीयत बिगड़ी (AP/PTI)

यश दयाल (Yash Dayal) vs रिंकू सिंह (Rinku Singh) वाला मैच कौन भूल सकता है. आखिरी पांच गेंदों में पांच छक्के मार रिंकू स्टार बन गए थे. मगर यश इस मैच के बाद से मैदान पर नहीं नजर आए हैं. अगले मैच में ही यश का नाम गुजरात की प्लेइंग इलेवन में नहीं था. यहां तक की वो इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट में भी शामिल नहीं थे.

ऐसे कयास लगाए जाने लगे कि खराब प्रदर्शन के कारण उनको टीम से बाहर कर दिया गया है. लेकिन अब उनके ग्राउंड से बाहर रहने की असली वजह सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने ये वजह बताई है. रिपोर्ट्स का दावा है कि 25 अप्रैल को गुजरात और मुंबई के बीच खेले गए मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर हार्दिक से यश दयाल को लेकर सवाल पूछा गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

जिसका जवाब देते हुए हार्दिक ने बताया कि KKR के खिलाफ मैच के बाद से ही यश बीमार है. 10 दिन में उनका सात से आठ किलो वजन घट गया है. वो फिलहाल क्रिकेट खेलने की हालत में नहीं हैं. उन्हें मैदान पर वापसी करने में अभी कुछ समय लग सकता है. हालांकि वापसी के लिए वो काफी मेहनत कर रहे हैं. लेकिन मैं ये नहीं बता सकता कि वो मैदान पर कब लौटेंगे.

# उस ओवर में क्या हुआ?

आइये अब आपको उस ओवर का पूरा माजरा बताते हैं. गुजरात के खिलाफ मैच में KKR को जीत के लिए 29 रन की जरूरत थी. यश के ओवर की पहली गेंद पर उमेश यादव ने सिंगल लिया. दूसरी गेंद. ऑफ स्टंप के बाहर की फुलटॉस. रिंकू ने इसे वाइड लॉन्ग ऑफ के बाहर से छक्के के लिए भेज दिया. तीसरी गेंद, लेग स्टंप की ओर लो फुल टॉस. रिंकू ने इसे डीप बैकवर्ड स्क्वॉयर लेग बाउंड्री के बाहर तैरा दिया. चौथी गेंद, फिर से फुलटॉस. रिंकू ने इस पर लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छह रन बटोर लिए. 

Advertisement

अब आखिरी दो गेंदों पर 10 रन चाहिए थे. पांचवीं गेंद ऑफ स्टंप से बाहर की शॉर्ट पिच डिलिवरी. रिंकू ने इसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री के बाहर भेज छह रन और बटोर लिए. अब आखिरी गेंद पर चार रन की जरूरत थी. ये गेंद भी ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट पिच. रिंकू ने पूरी ताकत से शॉट मारा. गेंद लॉन्ग ऑफ बाउंड्री के बाहर उड़ गई. और रिंकू सिंह ने असंभव से दिख रहे टारगेट को संभव कर दिखाया.

# अच्छा रहा यश दयाल का प्रदर्शन

बाएं हाथ के गेंदबाज यश दयाल उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं. उन्होंने प्रथम श्रेणी मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है. 17 मैचों में 58 विकेट लिए हैं. T20 मैचों में भी यश 33 विकेट ले चुके हैं. उन्होंने अपना पहला प्रथम श्रेणी मैच साल 2018 में खेला था. यश दयाल न्यूज़ीलैंड A के ख़िलाफ़ इंडिया A टीम का भी नेतृत्व कर चुके हैं.

वो विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी के 2021-22 सीज़न में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 10 शीर्ष गेंदबाजों में शामिल थे. साल 2022 में IPL के लिए हुए ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने 3.2 करोड़ रुपए में यश दयाल को ख़रीदा था. उन्होंने गुजरात की ओर से IPL 2022 में नौ मैच खेले और 11 विकेट भी लिए. इस साल भी यश गुजरात टाइटंस की तरफ से IPL खेल रहे हैं.

Advertisement

वीडियो: रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस को पीटने वाले अभिनव मनोहर की कहानी

Advertisement