The Lallantop

'धोनी पर लगेगा बैन', वीरेंद्र सहवाग ने क्या बड़ी चेतावनी दे दी है?

CSK फैंस ये झटका बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे...

Advertisement
post-main-image
सहवाग ने CSK को दी वॉर्निंग (PTI/File)

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को IPL के दौरान बैन का सामना करना पड़ सकता है. ये बात हम नहीं कह रहे, बल्कि ऐसा इंडियन क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र सहवाग का मानना है. वीरू ने चेन्नई सुपरकिंग्स के बोलर्स को चेताया है कि उन्हें अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा, नहीं तो उन्हें नए कप्तान के अंडर में खेलना पड़ सकता है.

दरअसल चेन्नई टीम के कई अहम खिलाड़ी चोट से जूझ रहे हैं. कुछ पूरे सीज़न से बाहर हो रहे हैं तो कुछ चोट की वजह से टीम का हिस्सा नहीं बन पा रहे हैं. जिसमें दीपक चाहर, मुकेश चौधरी, सिसांदा मंगाला और बेन स्टोक्स जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. ऐसे में टीम के युवा बॉलर्स काफी एक्स्ट्रा डाल रहे हैं. बैंगलोर के खिलाफ सोमवार को खेले गए मैच में सीएसके के गेंदबाजों ने छह वाइड गेंद फेंकी थीं और इस वजह से काफी समय जाया हुआ. ऐसे में अगर दो बार से ज्यादा CSK की टीम स्लो ओवर रेट की दोषी पाई जाती है तो कप्तान धोनी पर बैन लग सकता है.

जिसको लेकर वीरेंद्र सहवाग ने CSK के बोलर्स को आगाह किया है. सहवाग ने क्रिकबज़ से बात करते हुए कहा,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

‘धोनी खुश नजर नहीं आ रहे थे, क्योंकि वह पहले भी इस बात को कह चुके हैं कि गेंदबाजों को नो-बॉल और वाइड बॉल पर कंट्रोल करना होगा. CSK अब तक दो से तीन ओवर एक्स्ट्रा डाल चुकी है और RCB के खिलाफ मैच में भी उन्होंने लगभग एक एक्स्ट्रा ओवर फेंका. यह उस लेवल तक नहीं जाना चाहिए, जहां धोनी पर बैन लग जाए और चेन्नई को अपने कप्तान के बिना ही मैदान में उतरना पड़े.’

सहवाग ने आगे कहा कि धोनी की चोट जिस तरह की है, उस वजह से उन्हें सीज़न के बीच में रेस्ट लेना पड़ सकता है. उन्होंने कहा,

Advertisement

‘उनके घुटने में जिस तरह की चोट है, उससे ऐसा लगता है कि वह वैसे भी कुछ ही मैच और खेल सकते हैं. वह लगातार खुद को आगे पुश कर रहे हैं, लेकिन अगर उनके बोलर्स इतनी वाइड और नो बॉल फेंकते रहे, तो धोनी को रेस्ट लेना पड़ेगा.’

धोनी ने दी थी धमकी

इससे पहले धोनी ने 3 अप्रैल को लखनऊ के खिलाफ खेले गए मुकाबले के बाद अपने बॉलर्स के ऊपर नाराजगी जाहिर की थी. उन्होंने मैच के बाद बोलर्स को धमकी देते हुए कहा,

'फास्ट बोलिंग को थोड़े सुधार की जरूरत है. उन्हें कंडीशन के हिसाब से बोलिंग करनी होगी.अगर विकेट एकदम फ्लैट हो, तो आप कोशिश करें कि बल्लेबाज फील्डर्स के ऊपर से मारे. उन्हें नो बॉल्स और वाइड्स पर कंट्रोल करना होगा. हम बहुत सारी एक्स्ट्रा डिलिवरीज फेंक रहे हैं और इन्हें कम करना होगा. नहीं तो उन्हें एक नए कप्तान के अंडर खेलना होगा.'

Advertisement

अब देखना होगा कि चेन्नई के बॉलर्स अपने प्रदर्शन में सुधार करते हैं या नहीं. क्योंकि अगर स्लो ओवर रेट के कारण धोनी टीम के साथ नहीं होते हैं तो चेन्नई को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

वीडियो: सूर्यकुमार यादव बैटिंग में अपनी फॉर्म को ऐसे वापस लेकर आए

Advertisement