रिंकू सिंह (Rinku Singh) का वो KKR vs GT वाला मैच तो आपको याद ही होगा. अरे वही जिसमें रिंकू ने 5 छक्के मार मैच जिता दिया था. और रातोंरात स्टार बन गए थे. हर कोई उनके बारे में जानना चाह रहा था. सोशल मीडिया पर उनका नाम कीवर्ड था. इन सबके बीच दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने रिंकू को एक जरूरी नसीहत दी है.
सुनील गावस्कर के मुताबिक अचानक मिली सफलता कई लोगों के सिर चढ़ जाती है, ऐसे में प्लेयर्स को करियर में उतार-चढ़ाव के लिए तैयार रहने की जरूरत है. उन्होंने मिड-डे में लिखे कॉलम में कहा,
गावस्कर ने स्टार बने रिंकू सिंह को जो चेतावनी दी, वो याद रखें तो बेहतर!
रातों रात रिंकू सिंह स्टार बने मगर ये गलती ना करें तो बेहतर...


‘बेशक, उनके ऊपर काफी लोगों की नजरें रहने वाली हैं. जो उन्होंने किया उसके बाद उनसे लोगों को अब और ज्यादा की उम्मीद होगी. ऐसे में वो और उनका परिवार अचानक मिली इस लाइमलाइट को कैसे संभालते हैं, इससे पता चलेगा कि वो अपने करियर में कैसे आगे बढ़ते हैं. कोई शख्स अपनी सफलता को एन्जॉय कर रहा है तो इसमें कुछ गलत नहीं है. जब तक कि उसे मालूम हो कि दिन के बाद रात आती है. गिरने के बाद कोई अपने आप को कैसे उठाता है, यह ज्यादा महत्वपूर्ण है.
गावस्कर ने आगे लिखा कि परिवार का सपोर्ट नहीं मिलने के कारण सफलता हासिल करने के बाद भी कुछ लोग फीके हो गए हैं. उन्होंने कहा,
‘ बुरे वक्त में परिवार और दोस्त का रोल बहुत अहम हो जाता है. आपके परिवार वाले ही हैं जो आपको ऊपर उठाते हैं और विश्वास दिलाते हैं कि आप इसे फिर से कर सकते हैं. जब ऐसा होता है, तो व्यक्ति न केवल एक बेहतर खिलाड़ी बनता है, बल्कि सिक्के के दोनों पहलुओं को देखने और समझने के लिए तैयार होता है. क्योंकि कई लोग सफलता हासिल करने के बाद केवल इसलिए फीके हो गए हैं, क्योंकि उनके पास परिवार और दोस्तों से कोई बैकअप नहीं था.’
रिंकू सिंह की बात करें तो अभी तक उन्होंने कुल पांच मुकाबले खेले हैं. जिसमें उनके नाम 58 की औसत से कुल 174 रन हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 162.62 का रहा है. वहीं उनके IPL करियर पर नजर डालें तो 22 मैच में उनके नाम कुल 425 रन हैं. इस दौरान उनका औसत 28.33 और स्ट्राइक रेट 141.67 का रहा है.
वीडियो: धोनी पर CSK बॉलर्स की ये गलती बहुत भारी पड़ने वाली है



















