The Lallantop

'युवा एमएस धोनी जैसे हैं संजू सैमसन'

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ने ऐसा क्यों कहा?

Advertisement
post-main-image
धोनी जैसा सोचते हैं सैमसन? (आजतक फोटो)

एमएस धोनी. कैप्टन. लीडर. लेजेंड. धोनी से बड़ा स्टार आज के दौर में शायद ही इंडियन क्रिकेट में हो. IPL 2023 में धोनी जहां जा रहे हैं, फै़न्स उन्होंने देखने पहुंच जा रहे हैं. और वो भी भारी तादात में. कोई भी शहर हो, धोनी के लिए पागलपन अलग ही लेवल पर दिखता है. इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ग्रेम स्वान ने धोनी से जुड़ा एक बड़ा बयान दिया है. स्वान ने कहा है कि राजस्थान रॉयल्स के कैप्टन संजू सैमसन 'युवा धोनी' जैसे हैं. सैमसन फिलहाल राजस्थान रॉयल्स के कैप्टन हैं और अपनी अटैकिंग बैटिंग के लिए जाने जाते हैं.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

स्वान ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा -

"मैं पिछले 5-6 साल से IPL कवर कर रहा हूं. मुझे संजू के बारे में अच्छी बात ये लगती है कि वो धीरे-धीरे एक अच्छे लीडर और कंसिस्टेंट प्लेयर बन गए हैं. उनके टैलेंट को देखते हुए उन्हें ये मुकाम हासिल करना ही था. हमें मान लेना चाहिए, 4-5 साल पहले भी सबको पता था वो कितने टैलेंटेड हैं. पर तब वो 6-7 मैच में कुछ नहीं करते थे और फिर एक मैच में शानदार पारी खेलते थे. मुझे लगता है अब वो राजस्थान के लिए 'मिस्टर डिपेंडेबल' बन गए हैं. वो बहुत शांत हैं. उन्हें पता है उन्हें क्या करना है. वो युवा एमएस धोनी जैसे हैं. कप्तानी करते हुए वो अपना आपा नहीं खोते. उन्हें पता है कि मैच में क्या चल रहा होता है और गेम को अच्छे तरीके से रीड करते हैं."

Advertisement

बता दें, पिछले सीज़न यानी IPL 2022 में संजू की कप्तानी में राजस्थान की टीम IPL के फाइनल तक पहुंची थी. गुरुवार, 11 मई को राजस्थान का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से हो रहा है. इस मैच में संजू ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया है.

'दिल्ली क्वालिफाई करेगी'

ग्रेम स्वान ने आगे ये भी कहा कि दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ्स के लिए क्वालिफाई करेगी. स्वान ने कहा -

"हमें मान लेना चाहिए कि इतना टैलेंट होने के बावजूद ये टीम परफॉर्म नहीं कर रही थी. अगर ये अपने बाकी मैच जीतते हैं और कुछ दूसरे रिजल्ट्स इनके फेवर में जाते हैं, तो दिल्ली आसानी से दूसरे या तीसरे नंबर पर आ सकती है. मुझे लगता है ऐसा होगा भी. मुझे लगता है दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ्स तक जाएगी, क्योंकि मुझे हारते हुए को जीतता देखना पसंद है. हर किसी को हैपी एंडिंग देखना पसंद है. लिखकर ले लीजिए, दिल्ली के इस सीज़न पर कुछ सालों में बॉलीवुड मूवी बनेगी!"

Advertisement

पॉइंट्स टेबल की बात करें तो कोलकाता के मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स टेबल पर पांचवें नंबर पर है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स टेबल पर सबसे नीचे बैठी है. उसका क्वालिफाई करना बहुत मुश्किल है. 

वीडियो: धोनी ने छक्के लगाकर इस बार ऐसे माहौल बना गए

Advertisement