The Lallantop

गंभीर-कोहली की फोटो देख फैन्स धोनी को खींच लाए, बोले- ये करके दिखाओ!

कोहली-गंभीर की ऐसी फोटो की उम्मीद फैंस कम करते हैं. बवाल कटना ही था...

Advertisement
post-main-image
कोहली से गले मिले विराट (Twitter/LucknowIPL)

IPL 2023 में सोमवार 10 अप्रैल को एक बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) के बीच. इस मुकाबले का नतीजा मैच की आखिरी गेंद पर निकला. और जैसे ही लखनऊ ने इस मैच को जीता, सोशल मीडिया पर हर तरफ गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) छा गए. वजह था, मैच के बाद उनका आक्रामक रिएक्शन.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

उनके रिएक्शन की कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुईं. कुछ लोगों ने गंभीर का सपोर्ट किया तो कुछ उनको ट्रोल करते हुए नजर आए. हालांकि मैच खत्म होने के कुछ घंटे बाद, गंभीर की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई. जिसमें वो विराट कोहली से गले मिलते नजर आ रहे हैं. दरअसल गंभीर कई मौकों पर कोहली की तीखी आलोचना करते नजर आए हैं. ऐसे में ये फोटो सोशल मीडिया पर आते ही काफी तेजी से वायरल हो गई. फोटो को लखनऊ सुपरजायंट्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है. फोटो शेयर करते हुए LSG ने ट्विटर कैप्शन में लिखा,

‘ये IPL है मेरे यार, बस इश्क मोहब्बत प्यार.’

Advertisement

इस फोटो के सामने आते ही ट्विटर यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में तरह-तरह के कमेंट्स करने शुरू कर दिए. कई यूजर इसे शानदार मोमेंट बता रहे हैं, तो कई इस फोटो को लेकर दोनों प्लेयर्स के मजे ले रहे हैं. कुछ यूजर तो इनकी मुलाकात के बाद महेंद्र सिंह धोनी को भी बीच में ले आए. एक यूजर ने लिखा,

‘मोमेंट है, भाई मोमेंट है’

एक अन्य यूजर ने लिखा,
‘कभी धोनी से भी प्यार कर लो गंभीर भाई’

जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा,

Advertisement

‘ऐसा लग रहा है कि ये लोग मजबूरी में गले मिल रहे हैं’

वहीं एक और यूजर ने लिखा,
‘अध्यात्म की ओर जाने का यही फायदा है.’

एक और यूजर ने लिखा,

‘कोहली और गंभीर के बीच कैद हुए अच्छे पल’

# RCB vs LSG

मैच की बात करें तो मैच की बात करें तो लखनऊ सुपरजाएंट्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया था. पहले बैटिंग करते हुए बैंगलोर ने 20 ओवर्स में 213 रन बना डाले. टीम के लिए विराट कोहली, फाफ डु प्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल ने फिफ्टी जड़ी. जवाब में लखनऊ ने सिर्फ़ 23 रन पर तीन विकेट खोने के बावजूद मैच को एक विकेट से अपने नाम कर लिया. लखनऊ के लिए स्टोइनिस ने सिर्फ 30 गेंदों पर 65 रन बनाए. जबकि पूरन ने सिर्फ़ 19 गेंदों पर 62 रन बना डाले. वहीं आयुष बडोनी ने 24 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली. RCB के लिए मोहम्मद सिराज और वेन पर्नेल ने तीन-तीन, जबकि हर्षल पटेल ने दो और कर्ण शर्मा ने एक विकेट लिया. दोनों टीम्स के बीच अगला मुकाबला 1 मई, 2024 को खेला जाएगा.
 

वीडियो: रिंकू सिंह इंटरव्यू में बताया शाहरूख खान का फोन आया तो क्या बात हुई?

Advertisement