IPL 2023 एक बार फिर होम और अवे फॉर्मेट में खेला जा रहा है. 10 टीम्स, 12 वेन्यू और 74 मैच. फै़न्स को स्टेडियम आने का न्यौता मिला. और क्रिकेट का जुनून पूरे देश पर फिर चढ़ गया. IPL की धूम ऐसी है, कि कई स्टेडियम्स सेलआउट हो रहे हैं. हालांकि, इसी बीच फै़न्स के लिए एक बुरी ख़बर सामने आई है. IPL 2023 पर एक बार फिर कोरोना का साया मंडराने लगा है. और इसी के मद्देनज़र BCCI ने IPL फ्रेंचाइज़ी, स्टाफ और प्लेयर्स के लिए चेतावनी जारी की है.
IPL पर लौटा कोविड का खतरा, फै़न्स पर फिर लगेगा बैन?
अभी फै़न्स लौटे ही थे, और फिर...
.webp?width=360)

BCCI ने एक एडवाइजऱी जारी कर IPL टीम्स को हिदायत दी है. 6 अप्रैल को पत्र सूचना कार्यालय (PIB) की जानकारी के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटो में 5,335 नए केस सामने आए हैं. जिसमें पॉजीटिवी रेट 3.32 प्रतिशत है. भारत में फिलहाल 25,587 एक्टिव केस हैं. इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI ने सभी टीम्स को ज्यादा सतर्क और सावधान रहने की हिदायत दी है. मामले की जानकारी रखने वाले BCCI के एक सूत्र ने कहा,
'हमने आईपीएल में कोरोना को रोकने के लिए सभी से ज्यादा सतर्क और सावधानी बरतने के लिए कहा है. हम जानते हैं कि (देश में) कोविड केस बढ़ रहे हैं, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है. क्योंकि हमने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को कोविड गाइडलाइन्स का पालन करने का निर्देश दिया है. खिलाड़ियों की सुरक्षा और उनका स्वास्थ्य हमारे लिए सर्वोपरि है. सरकार की तरफ से जो भी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे, उनका पालन किया जाएगा. हमारी टीम स्थिति का जायजा ले रही है. जहां तक कोरोना की बात है, तो हम सभी को ट्रैक कर रहे हैं.'
#कोविड से संक्रमित कॉमेंटेटर
कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा कोविड से संक्रमित हुए हैं. आकाश IPL की हिंदी कॉमेंट्री पैनल में शामिल हैं. इस बात की जानकारी खुद आकाश ने ट्वीट कर दी. साथ ही आकाश ने अपने यूट्यूब कम्यूनिटी पोस्ट में लिखा कि रुकावट के लिए खेद है. कोविड ने फिर से स्ट्राइक कर दी है.
आकाश चोपड़ा ने ट्वीट कर लिखा -
'कॉट एंड बोल्ड कोविड. सी वायरस फिर से हो गया है. अभी हल्के लक्षण हैं. सब कुछ कंट्रोल में है. कुछ दिन कॉमेंट्री से दूर रहूंगा. उम्मीद है मजबूती से वापसी करूंगा.'
#कोविड से स्थगित हुआ था IPL
2020 में IPL 29 मार्च से शुरू होने वाला था. पर कोविड के चढ़ते वेव को देखते हुए BCCI ने इसे 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया था. देश में 14 अप्रैल को लॉकडाउन लगा दिया गया था. इसके बाद इस टूर्नामेंट को सितंबर-नवंबर के बीच खेला गया था. यूएई में खेले गए इस टूर्नामेंट में फ़ैन्स को स्टेडियम में घूसने की अनुमति नहीं दी गई थी. 2021 और 2022 सीज़न भी फै़न्स के बिना ही खेला गया था. प्लेयर्स और स्टाफ बायो-बबल में रहकर IPL खेल रहे थे. IPL 2023 लौटने के बाद फै़न्स की वापसी हुई है.
वीडियो: संजू सैमसन ने मैच के बाद बताया कि आर. अश्विन से ओपनिंग क्यों करवाई!






















