The Lallantop

IPL 2022 में धमाल मचाने वाले इन अनकैप्ड खिलाड़ियों से नज़रें मत हटाना!

गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने IPL 2022 जीत लिया है. खैर, हम यहां आपसे इस मैच के बारे में बतियाने नहीं आए हैं. बल्कि आपको उन अनकैप्ड प्लेयर्स के बारे में बताने आए हैं, जिन्होंने इस सीज़न शानदार परफॉर्म किया है.

Advertisement
post-main-image
IPL 2022 में शानदार प्रदर्शन करने वाले अनकैप्ड इंडियंस (फोटो - PTI)

गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने IPL 2022 जीत लिया है. टीम ने फाइनल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को सात विकेट से हरा दिया है. खैर, हम यहां आपसे इस मैच के बारे में बतियाने नहीं आए हैं. बल्कि आपको उन अनकैप्ड प्लेयर्स के बारे में बताने आए हैं, जिन्होंने इस सीज़न शानदार परफॉर्म किया है. चलिए, जानते हैं ऐसे ही कुछ प्लेयर्स के बारे में.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement


#Abhishek Sharma


सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर. आपने इनको पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुछ मैच फिनिश करते, और फिर हाल में हैदराबाद के लिए ओपन कर रन बनाते हुए देखा होगा. साल 2020 और 2021 में इन्हें थोड़े ज्यादा मौके मिले. आठ-आठ मुकाबले खेले. लेकिन परफॉर्मेंस नहीं आई.

इसके बावजूद IPL 2022 में भी हैदराबाद ने इन पर भरोसा जताया. और इस सीजन लगातार ओपनिंग करवाई. शुरू के दो मुकाबलों में इनका बल्ला फिर नहीं बोला. कुल नौ और 13 रन बनाए. लेकिन फिर अभिषेक ने वापसी की. अभिषेक ने चेन्नई के खिलाफ 50 गेंदों में 75 रन बनाए. इनके बल्ले से रन आते ही टीम की ओपनिंग की समस्या थोड़ी दूर हुई.

Advertisement

IPL 2022 में अभिषेक ने 14 मुकाबले खेले और 30 की एवरेज से 426 रन बनाए.


#Tilak Verma 


अंडर-19 वर्ल्ड कप से डॉमेस्टिक टूर्नामेंट. और फिर वहां से IPL तक का सफर तय करने वाले हैदराबाद के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज और पॉर्ट टाइम गेंदबाज. IPL 2022 में इनको पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में लिया. और लगातार मिल रही हार के बावजूद इनको मौके देते रहे. 

तिलक ने भी शुरुआत से उन मौकों का फायदा उठाया. शुरू के तीन मुकाबलों में उनका स्ट्राइक रेट 140 या उसके पार ही रहा. पूरे सीज़न का हाल बताएं तो उन्होंने 36.09 की एवरेज और 131.02 के स्ट्राइक रेट से 397 रन बनाए. लेकिन तिलक का गेम सेंस तब दिखा, जब उन्होंने चेन्नई के खिलाफ मुश्किल मुकाबलें में एक छोर कों संभाले रखा. 
और 32 गेंदों में 34 रन बनाकर टीम को जीत दिलाकर ही लौटे. 

Advertisement


#Ayush Badoni


IPL 2022 में दिल्ली के इस लड़के ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए अपने डेब्यू सीज़न में खूब मौज काटी. शुरुआत एकदम धुंआधार की. और पहले ही मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ पचासा जड़ दिया. ये पचासा डेब्यू की वजह से तो खास रहा ही, लेकिन इसलिए ज्यादा यादगार रहा. क्योंकि टीम ने बहुत जल्दी और बहुत सस्ते में अपने चार बड़े प्लेयर्स के विकेट गंवा दिए थे.

इस पारी में आयुष थोड़े से फंसे हुए ज़रूर नज़र आए थे. उन्होंने शुरू की 20 गेंदों में 11 रन बनाए थे. लेकिन फिर वापसी करते हुए टीम को सम्मानजनकर स्कोर तक ले गए. टीम हार गई. लेकिन उनकी ऐसी परफॉर्मेंस अगले कुछ मुकाबलों में लगातार देखने को मिली. हालांकि, बीच में आयुष के साथ मिड सीज़न ब्लूज़ भी देखने को मिले, जिसके कारण वो ड्रॉप भी हुए. लेकिन इन सबके इतर आयुष ने लखनऊ के साथ भारतीय ऑडियंस को खूब इंजॉय करवाया. उन्होंने 13 मुकाबलों में 123.85 की स्ट्राइक रेट से 161 रन्स बनाए.

#Rajat Patidar 

 

एक प्रसिद्ध कहावत है, किसी एक का नुकसान, दूसरे का फायदा है. बिल्कुल यही रजत पाटीदार के केस में हुआ. IPL 2021 तक ये RCB के खेमे में हुआ करते थे. लेकिन बहुत अच्छी परफॉर्मेंस नहीं थी तो फ्रैंचाइज ने बाहर का रास्ता दिखा दिया. और IPL 2022 के लिए RCB ने लवनीत सिसोदिया को टीम में शामिल कर लिया. लेकिन लवनीत को हो गई इंजरी.

इसके बाद RCB ने रिप्लेसमेंट प्लेयर के तौर पर रजत को लाने का फैसला किया. बीच सीज़न रजत को मौके मिले और उन्होंने हर मौके को भुनाया. टीम के लिए सबसे अहम मुकाबलों, एलिमिनेटर और दूसरे क्वॉलिफायर में उन्होंने शतक और अर्धशतक लगाया. पूरे सीजऩ की बात करें तो रजत ने आठ मुकाबलों में 55.50 की ऐवरेज और 152.75 के स्ट्राइक रेट से 333 रन बनाए.


#Mohsin Khan 


लखनऊ सुपर जाएंट्स के स्टार. IPL 2022 में इस खिलाड़ी ने अपना पहला IPL सीज़न खेला. और झंडे गाड़ दिए. मोहसिन ने शानदार गेंदबाजी कर विकेट तो चटकाए ही, साथ ही वह रन देने में भी निहायत ही कंजूस रहे. स्टैट्स उठाकर देखेंगे तो पूरे सीजन में इनकी इकॉनमी दूसरी सबसे कम है. उन्होंने दूसरे सबसे ज्यादा, दो मेडन ओवर फेंके. और नौ मैच में 14 विकेट भी निकाले.

मोहसिन इस सीज़न की खोज रहे हैं. हालांकि, वो इससे पहले भी IPL टीम मुंबई इंडियंस से जुड़े रह चुके है. साल 2018, 2020 और 2021 में वह मुंबई के साथ थे. लेकिन वहां उनको खेलने का मौका नहीं मिला. और इस सीज़न लखनऊ ने मोहसिन को उनके बेस प्राइस 20 लाख में खरीद लिया.

 


#Yash Dayal


IPL 2022 में नए खिलाड़ी खूब चमके. और उनमें से एक गुजरात टाइटंस के यश दयाल भी हैं. यश को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में उतारा गया. और उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 40 रन देकर तीन विकेट निकालते हुए अपने आने का आगाज़ कर दिया.

यश ने कुल आठ मुकाबलों में 10 विकेट निकाले हैं. लेकिन थोड़ी सी समस्या उनकी इकॉनमी के साथ रही है. उन्होंने इस सीजन 9.59 की इकॉनमी से रन दिए. आखिर में हम यही कहेंगे कि थोड़े से माइनस और काफी सारे पॉजिटिव के साथ IPL में नए खिलाड़ियों का प्रदर्शन ओवरऑल काफी शानदार रहा है. 

IPL 2022: रियान पराग पर ट्विटर वासियों ने उठाए सवाल, देखिए कैसे हुए ट्रोल

Advertisement