The Lallantop

एक और शतक मार बटलर ने शेन वॉर्न के लिए क्या कहा?

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals. IPL 2008 के बाद अब IPL 2022 में ये टीम फाइनल में खेलती हुई नज़र आने वाली है. टीम ने RCB को सात विकेट से हरा दिया है. इस मुकाबले में राजस्थान की टीम के लिए जॉस बटलर ने एक और शतकीय पारी खेली है. और इस पारी के लिए उनको प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाज़ा गया.

Advertisement
post-main-image
मैच के बाद बात करते जॉस बटलर (फोटो - IPL)

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने IPL 2008 के बाद अपने पहले IPL Final में एंट्री कर ली है. ये टीम अब IPL 2022 का फाइनल खेलती दिखेगी. RR ने दूसरे क्वॉलिफायर में RCB को सात विकेट से हरा दिया है. इस मुकाबले में राजस्थान के लिए जॉस बटलर ने एक और शतकीय पारी खेली. और इस पारी के लिए उनको प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाज़ा गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पोस्ट मैच में जॉस बटलर ने ब्रॉडकास्टर से अपनी फॉर्म पर बात की. उन्होंने कहा,

‘मैं इस सीजन में बहुत कम उम्मीदों और बहुत ज्यादा एनर्जी के साथ आया था. फाइनल में पहुंचना काफी रोमांचक है. मेरा सीजन दो हाफ में गुज़रा. वास्तव में मैंने अपनी बल्लेबाजी पर अपने क़रीबी लोगों से काफी ईमानदारी से बात की. मुझे बीच में दबाब महसूस हुआ था. और लगभग एक हफ्ते पहले मैंने इस पर बात की.

इसने मेरी मदद की और मैं कोलकाता फ्री माइंड के साथ गया. कभी ये मेरे लिए काम नहीं करता. और कभी ऐसा भी हुआ है कि जब मैं छोटा था तो कुछ शॉट खेलता और वो सफल हो जाते. लेकिन यह कुछ ऐसा है जो संगा (कुमार संगकारा) कहते हैं कि आप जितने लंबे समय तक क्रीज पर रहेंगे, आप खुद को रास्ता खोजने का मौका देते है.’

Advertisement

अपनी बात खत्म करते हुए जॉस ने कहा,

‘T20 क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में खेलने का मौका मिलना बहुत रोमांचक है. शेन वार्न RR के लिए सबसे प्रभावशाली व्यक्ति रहे हैं. हम उन्हें बहुत याद करेंगे.’

जॉस के साथ राजस्थान को दूसरी बार फाइनल में पहुंचाने वाले कप्तान संजू सैमसन ने भी मैच के बाद बात की. उन्होंने कहा,

Advertisement

‘हम IPL में वापसी करते हैं. ये एक लम्बा टूर्नामेंट है, जिसमें आप कभी जीतते और कभी हारते हैं. ये विकेट शुरू में थोड़ी सी फंस रही थी और फास्ट बोलर्स के लिए अच्छी थी. बाउंस भी अच्छा था, जिससे स्पिनर्स की गेंदों पर हिट करना आसान था. लेकिन हमारे तेज गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की.

दिनेश कार्तिक और मैक्सवेल के कारण हमें पहली पारी को अच्छे से खत्म करना था. हां, टॉस ने हमारे लिए चीज़ें आसान कर दी थी. टॉस का बड़ा रोल रहा. पिच भी दूसरी पारी में बिल्कुल अलग रही. हम बहुत खुशकिस्मत थे कि हमारे पास जॉस थे. टच वुड, एक और मैच.’

आखिर में RR की पहली IPL ट्रॉफी का ज़िक्र करते हुए संजू ने बताया.

‘मैं केरला में कहीं अंडर-16 का फाइनल खेल रहा था जब मैंने 2008 में शेन वॉर्न और सोहेल तनवीर को राजस्थान रॉयल्स के लिए जीतते हुए देखा था.’

मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टीम ने दूसरे ही ओवर में विराट कोहली को सात रन के निजी स्कोर पर पविलियन लौटा दिया था. इसके बाद कप्तान फाफ डु प्लेसी और रजत पाटीदार के बीच 53 गेंदों में 70 रन की साझेदारी हुई.

फाफ के आउट होने के बाद रजत ने ग्लैन मैक्सवेल के साथ मिलकर 20 गेंदों में 32 रन जोड़े. लेकिन मैक्सवेल के आउट होने के बाद एक भी प्लेयर नहीं टिक पाया. रजत पाटीदार ने 42 गेंदों में 58 रन की पारी खेली. और टीम ने 20 ओवर्स में 157 रन बनाए.

राजस्थान ने इस स्कोर को 11 गेंद बाकी रहते हुए चेज़ कर लिया. टीम के लिए जॉस बटलर ने एक और शतकीय पारी खेली. बटलर ने 60 गेंदों में 106 रन बनाए. इनके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 21 और संजू सैमसन ने 23 रन का योगदान दिया.

IPL 2022: रियान पराग पर ट्विटर वासियों ने उठाए सवाल, देखिए कैसे हुए ट्रोल

Advertisement