The Lallantop

विराट की किस फोटो ने डेविड को मोटिवेट कर दिल्ली को हरवाया?

टिम डेविड आखिर में दिल्ली की हार का बड़ा कारण बने. वो अपनी पारी की पहली गेंद पर ही आउट हो चुके थे. शार्दुल ठाकुर की गेंद पर उनके बल्ले का किनारा लगा, कप्तान ऋषभ पंत ने कैच भी लपका. लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया और पंत ने रिव्यू लेने से भी इन्कार कर दिया. बस यहीं से मैच का रुख पलट गया.

Advertisement
post-main-image
टिम डेविड. सौजन्य: ट्विटर

IPL 2022 अब अपने आखिरी पड़ाव की तरफ बढ़ चुका है. प्लेऑफ की लाइनअप फाइनल हो चुकी है. शनिवार रात मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए प्लेऑफ का स्पॉट कन्फर्म कर दिया है. दिल्ली की टीम आखिरी मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. ऐसे में उनसे ज़्यादा पॉइंट्स लेकर RCB की टीम प्लेऑफ्स में पहुंच गई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली का सामना इन-फॉर्म पेसर जसप्रीत बुमराह से हुआ. बुमराह ने तीन अहम विकेट लेकर दिल्ली की पारी को 159 रन पर ही रोक दिया. चेज़ करते हुए मुंबई ने विकेट्स ज़रूर गंवाए लेकिन टिम डेविड ने आखिरी ओवर्स में चार छक्के लगाकर मुंबई और RCB दोनों टीम्स के फैन्स को खुश कर दिया.

टिम डेविड आखिर में दिल्ली की हार का बड़ा कारण बने. वो अपनी पारी की पहली गेंद पर ही आउट हो चुके थे. शार्दुल ठाकुर की गेंद पर उनके बल्ले का किनारा लगा, कप्तान ऋषभ पंत ने कैच भी लपका. लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया और पंत ने रिव्यू लेने से भी इन्कार कर दिया. बस यहीं से मैच का रुख पलट गया.

Advertisement

अपनी टीम को मैच जिताने के बाद टिम डेविड ने खास बातचीत की. जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे ईशान किशन के सुझाव ने उनकी मदद की. डेविड ने कहा,

‘जीत के साथ सीज़न खत्म करना अच्छा लगा. हम पिछले मैच में काफी नज़दीक आकर हार गए थे. ईशान ने मुझसे कहा कि विकेट स्लोअर बॉल्स पर थोड़ा अटक रहा है. मुझे मेरी शेप मेनटेन करते हुए सिर्फ अपने शॉट्स खेलने थे. ये सीज़न हमारे लिए कठीन रहा है लेकिन पिछले छह मुकाबलों में हमने अच्छा प्रदर्शन किया है. हमने छह में से चार मुकाबले भी जीते हैं.’

इसके बाद डेविड ने एक बहुत दिलचस्प बात बताई और DRS नहीं लिए जाने पर भी टिप्पणी की. उन्होंने मैच के बाद कहा,

Advertisement

‘सुबह फाफ (डु प्लेसी) ने मुझे एक मैसेज भेजा. उसमें वो, ग्लेन मैक्सवेल और विराट मुंबई इंडियंस की किट में थे. मैं शायद बाद में इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करूं.’

उन्होंने अपने बल्ले से किनारे वाली विवादित गेंद पर कहा,

‘मुझे एक हल्की-सी आवाज़ सुनाई दी थी. लेकिन मैं पूरी तरह से उसे लेकर श्योर नहीं था. जब उन्होंने रिव्यू नहीं लिया. तब मैंने सोचा कि ये सब क्रिकेट में होता रहता है और मुझे अपना गेम खेलना चाहिए.’

टिम डेविड सिंगापुर से IPL में खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं. 2022 में हुए ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को पिछे छोड़ते हुए उन्हें 8.25 करोड़ में खरीदा था. पहले कुछ मुकाबलों में डेविड को मौके नहीं मिले. लेकिन फिर जब उन्हें टीम में शामिल किया गया तो उन्होंने लगातार शानदार बैटिंग की है.

डेविड ने आठ पारियों में तीन बार नॉट आउट रहते हुए मुंबई के लिए 186 रन बनाए हैं. 37.2 की औसत से रन बनाने के साथ-साथ टिम ने 12 चौके और 16 छक्के जड़े हैं. ये पूरा कारनामा इस प्लेयर ने 216.28 की स्ट्राइक रेट से किया है.

डेविड के चार छक्कों ने दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया है. डेविड की पारी देख सोशल मीडिया पर फैन्स का मानना है कि रोहित शर्मा को कायरन पोलार्ड का रिप्लेसमेंट मिल चुका है. पिछले सीज़न में डेविड RCB के लिए खेल रहे थे और इस सीज़न उनकी पारी से RCB प्लेऑफ में जा चुकी है.

नेतानगरी: राज्यसभा चुनाव का तिहाड़ जेल कनेक्शन शो में पता चल गया

Advertisement