IPL 2022 खत्म हो चुका है. गुजरात टाइटन्स ने पहले ही सीजन में शानदार क्रिकेट खेलते हुए ये ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. एक बार फिर, इस टूर्नामेंट ने नए स्टार्स की नई फेहरिस्त दे दी है. कुछ पुराने दिग्गजों ने भी दिखाया कि क्यों उन पर साल-दर-साल टीम्स ने भरोसा जताया है. इस आर्टिकल में हम चुनेंगे 11 ऐसे फॉरेनर्स, जिन्होंने अपनी टीम के लिए कमाल का प्रदर्शन किया. अगर आपके फेवरेट प्लेयर्स हमारी लिस्ट से छूट जाए, तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.
IPL2022 में आकर छा जाने वाले विदेशी प्लेयर्स!
हमने आपके लिए बनाई है IPL 2022 के चुने हुए फॉरेनर्स की बेस्ट XI. अपनी टीम हमें कमेंट्स में बताइए.


# Jos Buttler
इनके नाम पर कभी कोई शक ही नहीं था. बटलर ने एक बार दिखा दिया कि क्यों दुनिया भर के बोलर्स उनसे खौफ़ खाते हैं. चार सेंचुरी मारकर जॉस ने राजस्थान रॉयल्स को फाइनल्स तक पहुंचाया. इन चार में से एक सेंचुरी क्वॉलिफायर 2 में आई, जिसे जीतना रॉयल्स के लिए बेहद अहम था. फाइनल में भी बटलर ने अपनी टीम के लिए 39 रन भी बनाए. बटलर IPL 2022 के सबसे शानदार बल्लेबाज रहे हैं और उनके 863 रन इस बात की गवाही देते हैं. बटलर ने 57.53 की औसत और 149.05 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 83 चौके और 45 छक्के लगाए हैं.
# Devon Conway
इस प्लेयर की फॉर्म ने चेन्नई सुपर किंग्स को सम्मानजनक विदाई दिलाई. चेन्नई के पहले मैच में सिर्फ तीन रन बनाने के बाद कॉन्वे ने हैदराबाद के खिलाफ वापसी की. इसके बाद के स्कोर्स आप खुद ही देख लिजिए. 85, 56, 87. चेन्नई को एक बार फिर, एक बाएं हाथ का ओपनर मिल गया, जिसे लंबी पारियां खेलना पसंद है. कॉन्वे ने स्पिनर्स को शानदार तरीके से खेला और चेन्नई के फ़ैन्स उनकी और रुतुराज गायकवाड की जोड़ी को एक बार फिर देखने के लिए आतुर होंगे.
# Mitchell Marsh
इस प्लेयर की शुरुआत अच्छी नहीं रही, पर कुछ स्टार्ट्स मिलने के बाद मिचल मार्श ने दिल्ली की प्लेऑफ की उम्मीदें जगाए रखीं. लखनऊ के खिलाफ 37 रन बनाने के बाद मार्श ने 89 और 63 रन बनाकर अपनी टीम को ग्रुप स्टेज के जरूरी पड़ाव पर जीत दिलाई. मार्श ने सिर्फ बैट से ही कमाल नहीं किया. उन्होंने 8.5 ओवर्स की बोलिंग करते हुए चार विकेट्स भी निकाले. ऋषभ पंत से मिली तारीफ ये दर्शाती है कि मार्श इस टीम के लिए कितने जरूरी हैं.
# Liam Livingstone
पंजाब की टीम में इस प्लेयर की जगह कोई नहीं ले सकता. मिडल आर्डर में लिविंगस्टन ने इस सीजन कमाल की बैटिंग की है. 14 पारियों में चार पचासे जड़कर लिविंगस्टन ने पंजाब किंग्स के लिए 437 रन बनाए. इंग्लैंड के इस बैट्समैन ने 34 छक्के लगाए हैं, जो बटलर के बाद दूसरे नंबर पर है. लिविंगस्टन की बोलिंग ने मयंक अग्रवाल को कई बार ब्रेकथ्रू भी दिलाए हैं. इस सीजन लिविंगस्टन ने छह विकेट निकाले हैंं. दिल्ली के खिलाफ़ उन्होंने 27 रन देकर तीन विकेट लिए थे.
# Aiden Markram
सनराइजर्स हैदराबाद का ये सीजन भूलने लायक रहा है. टीम ने लगातार पांच मैच जरूर जीते, पर उसके पहले और उसके बाद केन विलियमसन की टीम ने मैच हारने की झड़ी लगा दी. टीम के लिए इस सीजन कुछ इंडियन प्लेयर्स ने अच्छा प्रदर्शन किया है. लेकिन फॉरेनर के रूप में ऐडन मार्करम का नाम सबसे ऊपर आता है. मार्करम के रूप में टीम को एक बेहतरीन मिडल आर्डर बैट्समैन मिल गया है. 14 मैच में 47.63 की औसत से मार्करम ने डूबती हुई हैदराबाद के लिए 381 रन बनाए. टीम ने जो पांच मैच जीते, उसमें मार्करम ने लगातार बड़ी पारियां खेली.
# David Miller
'कुछ दिग्गजो ने वापसी की है - इस बात को मिलर के लिए ही लिखा गया है. 4-5 सीजन से फ़ैन्स भूल गए थे कि किलर-मिलर क्या कर सकते हैं. मिलर ने एक-आध अच्छी पारियां खेली थी, पर लगातार मैच फिनिश करने मे असमर्थ रहे थे. इस सीजन गुजरात टाइटन्स ने उनपर भरोसा जताया और उनके लिए तीन करोड़ खर्च किए. और इस टीम के लिए मिलर ने 15 पारियों में 449 रन बना डाले. इसमें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वो यादगार 94 रन की पारी भी शामिल है. 142 की स्ट्राइक रेट और 68.71 की औसत से रन बनाते हुए मिलर आठ बार नॉटआउट रहे हैं और लगातार अपनी टीम को मैच जिताए हैं.
# Shimron Hetmyer
हेटमायर ने इस सीजन ताबड़तोड़ बैटिंग की है. राजस्थान को फाइनल तक ले जाने में हेटमायर ने अहम भूमिका निभाई. राजस्थान ने वेस्ट इंडीज़ के इस आक्रामक बल्लेबाज को 8.5 करोड़ में खरीदा. हेटमायर ने इस सीजन 50.50 की औसत से रन बनाए हैं, और आठ मैच में नाबाद रहे हैं. हेटमायर ने इस सीजन 157.81 की स्ट्राइक रेट से 312 रन बनाए. इसमें उन्होंने 21 चौके और 21 छक्के मारे हैं. बीच IPL शिमरन पिता भी बने थे. जिसके लिए वह वापस वेस्ट इंडीज़ गए थे. इस दौर में रॉयल्स ने उन्हें मिस किया. और कैप्टन संजू सैमसन ने इस बात का जिक्र भी किया था.
# Wanindu Hasaranga
10.75 करोड़ के प्राइस टैग का प्रेशर बहुत होता है. पर वानिंदु हसरंगा ने इस कीमत की पाई-पाई चुका दी. 7.54 की इकॉनमी से बोलिंग करते हुए वानिंदु ने 26 विकेट निकाले. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हसरंगा ने पांच लेते हुए सिर्फ 18 रन दिए. स्पिन डिपार्टमेंट में युज़ी चहल के जाने के बाद बैंगलोर को उनकी कमी महसूस ना होने की सबसे बड़ी वजह हसरंगा हैं.
# Rashid Khan
अफगानिस्तान के राशिद ने लगातार IPL फ़ैन्स को एंटरटेन किया है. 2022 ऑक्शन के पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने राशिद को रिटेन नहीं किया. इसके बाद गुजरात टाइटन्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया. राशिद ने टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है. 16 मैच में राशिद ने 19 विकेट लिए है. इकॉनमी मात्र 6.74 की. पर इस काम के लिए तो राशिद जाने ही जाते है. दो मैच में छोटी-छोटी पारियां खेलकर राशिद ने अपनी टीम के लिए मैच भी फिनिश किया. एक ऑलराउंडर के रूप में राशिद ने गुजरात टाइटन्स के लोअर मिडल ऑर्डर को मजबूत किया है.
# Kagiso Rabada
2020 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 30 विकेट लेकर रबाडा ने IPL फ़ैन्स का दिल जीत लिया था. 2022 ऑक्शन में उन्हें पंजाब किंग्स ने 9.25 करोड़ में खरीदा. इस सीजन रबाडा ने अपनी 2020 वाली फॉर्म दोहराई. 13 मैच में 8.5 की इकॉनमी के साथ रबाडा ने 23 विकेट झटके हैं. डेथ ओवर्स में रबाडा ने 10 विकेट निकालकर पंजाब के लिए कई मैच बनाए. रबाडा और अर्शदीप सिंह की जोड़ी पंजाब फ़ैन्स के लिए खुशी का सबब रही है.
# Josh Hazlewood
ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर्स IPL में देर से आए. और इन प्लेयर्स में हेज़लवुड भी शामिल थे. हालांकि एक बार टीम में शामिल होने के बाद हेज़लवुड ने न सिर्फ किफायती बोलिंग की, बल्कि कई सारे विकेट्स भी निकाले. 12 मैच खेलकर हेज़लवुड ने 20 विकेट निकाले. टेस्ट लाइन से बोलिंग करते हुए उन्होंने लगातार बैट्समेन के लिए समस्याएं पैदा की. लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ हेज़लवुड अलग ही लय में नजर आए. अपने चार ओवर में 25 रन देकर हेज़लवुड ने चार विकेट निकाले थे. क्विंटन डि कॉक, मनीष पांडे, आयुष बडोनी और जेसन होल्डर को आउट कर हेज़लवुड ने अकेले दम पर अपनी टीम को मैच जिताया था.
IPL 2022: रियान पराग पर ट्विटर वासियों ने उठाए सवाल, देखिए कैसे हुए ट्रोल






















