The Lallantop

पड्डीकल बोले शतक की चिंता नहीं, विराट ने कसकर क्या कह दिया?

विराट ने फैंस से भी सही बात कही है.

Advertisement
post-main-image
विराट कोहली और देवदत्त पड्डीकल RCB के ओपनर हैं. फोटो: PTI
178 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली की RCB ने जो कमाल का खेल दिखाया है. उसके बाद उनकी हर तरफ तारीफ हो रही है. RCB ने 10 विकेट से मैच जीता और इस जीत में सबसे खास पारी खेली देवदत्त पड्डीकल और कप्तान विराट कोहली ने. विराट कोहली ने इस शानदार जीत में देवदत्त पड्डीकल के खेल की जमकर तारीफ की है. उन्होंने बताया कि किस तरह से पड्डीकल अपने शतक के बजाए टीम की जीत के लिए सोच रहे थे. विराट कोहली ने मैच के बाद कहा,
''हमने शतक पर बात की थी. उसने मुझसे मैच खत्म करने के लिए कहा, लेकिन मैंने उसे पहले शतक के लिए जाने के लिए बोला. हालांकि उसने कहा कि 'बहुत से आएंगे' लेकिन मैंने उससे यही कहा कि 'ये बात तुम तब कहना जब इस लेंडमार्क तक पहुंच जाओ.' वो इस शानदार पारी के बाद शतक डिज़र्व करता था.''
विराट कोहली ने पड्डीकल की पारी की तारीफ में आगे भी बात की. उन्होंने कहा,
''उसने कमाल की बल्लेबाज़ी की. वो पहले सीज़न में भी ऐसा कर चुका है. उसे लेकर बहुत सारी बातें होती रही हैं कि 30s के बाद वो पारी को रफ्तार नहीं दे पाता. लेकिन इस पारी के बाद उन सब पर विराम लग जाएगा. सच कहूं तो बैटिंग के लिए ये बहुत बढ़िया विकेट था और उसकी लंबाई ज़्यादा है इसलिए गेंदबाज़ों को लेंथ पकड़ने में दिक्कत आ रही थी.''
विराट ने आगे कहा,
''टी20 क्रिकेट वैसे भी पार्टनरशिप का गेम होता है. आप शुरूआत से ही बड़े शॉट्स नहीं लगा सकते. क्योंकि जब एक बल्लेबाज़ अच्छा खेल रहा हो तो मेरा ये काम था कि मैं अपना विकेट ना खोऊं.''
इसके अलावा मैच के बाद विराट कोहली ने RCB के फैंस के नाम भी एक मैसेज भेजा है. उन्होंने कहा है कि
''मैं फैंस से सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि वो ज़्यादा उत्तेजित ना हों. हम प्रोफेशन्लस हैं और ये भी जानते हैं कि मोमेंटम जल्द ही हमसें दूर जा सकता है. इसलिए एक वक्त पर एक ही मैच, बहुत ज़्यादा उत्तेजित नहीं होना है.''

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement