The Lallantop

डेविड वॉर्नर की बात सुन लगेगा, SRH में सब ठीक नहीं है

वॉर्नर ने बताया क्यों हार गए मैच.

Advertisement
post-main-image
डेविड वॉर्नर. फोटो: PTI
दिल्ली और हैदराबाद के बीच मैच नंबर 20 का शानदार अंत हो गया है. आईपीएल सीज़न 2021 में आखिरकार फैंस को पहला सुपरओवर देखने को मिल ही गया. दिल्ली कैपिटल्स ने हैदराबाद के मुकाबले आखिर में खुद को बेहतर साबित किया और सुपरओवर को जीत मैच अपने नाम कर लिया. इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 159 रन बनाए. इसके जवाब में हैदराबाद की टीम भी 20 ओवरों में 159 रन ही बना सकी. सुपरओवर में हैदराबाद की टीम पहले बैटिंग के लिए उतरी लेकिन सिर्फ सात रन ही बना सकी. दिल्ली ने सुपरओवर में आखिरी गेंद पर एक रन लेकर इस सुपरओवर को जीत लिया. टीम की हार के बाद सनराइज़र्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर का पहला रिएक्शन आया है. वॉर्नर ने कहा कि ये एक मुश्किल मुकाबला रहा. साथ ही वॉर्नर ने ये भी कह दिया कि मनीष पांडे को ड्रॉप करने का फैसला उनका नहीं था. वॉर्नर ने मैच के बाद कहा,
''ये मुश्किल मैच रहा. मुझे लगता है कि जिस तरह से हमारे गेंदबाज़ों ने पावरप्ले के बाद वापसी की वो कमाल रही. विजय शंकर हमारे स्ट्राइक बोलर नहीं हैं लेकिन फिर भी उन्होंने शानदार गेंदबाज़ी की.''
टीम की बैटिंग और मनीष पांडे को ड्रॉप करने पर वॉर्नर ने कहा,
''जॉनी ने ऊपर बढ़िया बल्लेबाज़ी की, जबकि केन हमें काफी डीप लेकर गए. मनीष पांडे पर सलेक्टर्स ने कॉल लिया है. जो की थोड़ा कठोर है.''
इसके अलावा कप्तान ने बल्ले से फ्लॉप रहे युवा विराट सिंह का बचाव भी किया. उन्होंने कहा कि
''ऐसा नहीं है कि आप विराट को पूरी तरह से नकार दें.''
दिल्ली की गेंदबाज़ी की तारीफ में वॉर्नर ने कहा,
''उनकी टीम ने मिडिल ओवर्स में कमाल की गेंदबाज़ी की उनकी मैच में वापसी करवाई.''
इस मैच में दिल्ली के लिए बल्ले से पृथ्वी शॉ ने शानदार 53 रन बनाए. जबकि गेंदबाज़ी में आवेश खान और अक्षर पटेल ने मैच को दिल्ली की तरफ झुका दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement