The Lallantop

राजस्थान रॉयल्स को हराकर क्या बोले रोहित शर्मा?

चेन्नई की पिच पर अब तक भड़के हैं रोहित.

Advertisement
post-main-image
Rohit Sharma ने Quinton De Kock की पारी से संतुष्टि जाहिर की (पीटीआई फोटो)
मुंबई इंडियंस की बैटिंग आखिरकार चल ही गई. ओपनर क्विंटन डि कॉक की 70 रन की नाबाद पारी की बदौलत मुंबई ने राजस्थान को सात विकेट से हराकर IPL2021 की अपनी तीसरी जीत दर्ज कर ली. दिल्ली में हुए इस मैच में मुंबई ने टॉस जीता और पहले बोलिंग का फैसला कर लिया. राजस्थान ने 20 ओवर्स में 171 रन बनाए. राजस्थान के लिए संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए. जबकि जोस बटलर ने 41 रन की पारी खेली. मुंबई के लिए राहुल चाहर ने दो विकेट निकाले. जवाब में मुंबई के ओपनर्स रोहित शर्मा और क्विंटन डि कॉक ने टीम को अच्छी शुरुआत दी. दोनों ने पावरप्ले में 49 रन जोड़े. # खुश हैं Rohit इसी स्कोर पर रोहित आउट हो गए. लेकिन डि कॉक एक छोर थामे खड़े रहे और टीम को जीत दिलाकर ही लौटे. मुंबई के लिए कृणाल पंड्या ने भी 39 रन बनाए. इस जीत से खुश रोहित ने मैच के बाद कहा,
'कुछ मैच हारने के बाद हमें इस जीत की बेसब्री से तलाश थी. आज हमने सबकुछ अच्छा किया, पहली गेंद से ही, और अंत में भी हम काफी क्लीनिकल रहे. प्लेयर्स ने अपनी जिम्मेदारी समझी और यह सामूहिक प्रयास था.'
रोहित ने जीत के बाद दिल्ली की पिच की भी तारीफ की. उन्होंने कहा,
'दिल्ली जाने की ख़बर मिलने के बाद से ही लड़के पॉजिटिव थे, क्योंकि यह एक अच्छी पिच थी, चेन्नई जैसी नहीं! मैं सोचता हूं कि हमारे बोलर्स ने अच्छा काम किया. आखिरी के सात ओवर्स में उनके हाथ में सात विकेट बाकी रहते भी हमने लगभग 50 रन ही दिए. कंडिशन के हिसाब से खेलना बेहद जरूरी होता है. हमें पता था कि चेन्नई के बाद हम अच्छी पिचों पर खेलेंगे.'
रोहित ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा,
'चेन्नई में एक टीम के रूप में हम अच्छा नहीं कर पाए. लेकिन ऐसा लग रहा है कि यहां से अब पिच हमको सूट करेगी. हमारे इर्द-गिर्द काफी बातें होती हैं क्योंकि हम एक तरीके से खेलना चाहते हैं. सामने वाली टीम 12 ओवर में 110 बना ले तो निराश होना बेहद आसान होता है, आत्मविश्वास खो देना बेहद आसान होता है. लेकिन हम अपने प्लान पर डटे रहे. क्विंटन की पारी से काफी खुश हूं. हमें पता कि वह कितने अच्छे हो सकते हैं.'
छह मैचों में से तीन जीतकर मुंबई की टीम अभी IPL Table में चौथे नंबर पर है. टीम का अगला मैच 1 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement