The Lallantop

युवराज ने एक ओवर में 36 बनाए थे, 'सर जडेजा' उससे भी आगे निकले!

जडेजा की ये 6 गेंद वाली बैटिंग मिस की तो बहुत कुछ छूट गया.

Advertisement
post-main-image
रविन्द्र जडेजा. फोटो: PTI File
6, 6, 6+Nb, 6, 2, 6, 4
ऊपर जो नंबर्स लिखे दिख रहे हैं, वो आईपीएल हिस्ट्री का हर रोज़ वाला कमाल नहीं है. चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले जा रहे मैच नंबर 19 में रविन्द्र जडेजा ने ये नंबर नहीं, रन बनाए हैं वो भी सिर्फ एक ओवर में. इन नंबरों का कुल जोड़ है 37 रन. जो कि अब से दसियों साल पहले कभी दिखा था. मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए जब चेन्नई की पारी का आखिरी ओवर आया तो रविन्द्र जडेजा ने हर्षल पटेल के ओवर में पांच छक्कों के साथ कुल जमा 37 रन बटोर लिए. उनकी इस ताबड़तोड़ बैटिंग से CSK ने मैच में 191 रन बनाए. पारी के 19वें ओवर के बाद चेन्नई की टीम 154 रन बनाकर खेल रही थी. कप्तान विराट कोहली ने अपने सबसे सफल बोलर(उस ओवर से पहले) हर्षल पटेल को आखिरी ओवर करने भेज दिया. बस इसके बाद CSK का स्कोर 154 से 191 तक कैसे पहुंचा ये विराट फिर याद नहीं करना चाहेंगे. रविन्द्र जडेजा ने इस पारी में सिर्फ 28 गेंदें खेलीं और पांच छक्कों के साथ 62 नॉट-आउट रन ठोके. अब बात कर लेते हैं उस आखिरी ओवर की वजह से बने रिकॉर्ड्स की. एक ओवर में रिकॉर्ड्स का सैलाब # आईपीएल के 14 सालों के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार किसी ओवर में 37 रन बने हैं. इससे पहले साल 2011 में एक ओवर में कोच्ची टस्कर्स के खिलाफ भी एक ओवर में 37 रन बने थे. # आईपीएल में एक ओवर में पांच छक्के लगाने वालों की लिस्ट में अब रविन्द्र जडेजा का नाम भी जुड़ गया है. इससे पहले इस लिस्ट में क्रिस गेल और राहुल तेवतिया शामिल थे. # रविन्द्र जडेजा ने एक ओवर में 36 रन बनाकर एक ओवर में सबसे ज़्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. क्रिस गेल ने साल 2011 में परमेस्वरन के ओवर में 36 रन बनाए थे. इन रिकॉर्ड्स के अलावा एक थोड़ा अजीब स्टैट और है, ये स्टैट रविन्द्र जडेजा से जुड़ा है. जडेजा अब टी20 क्रिकेट में अकेले ऐसे प्लेयर बन गए हैं जिन्होंने लगातार छह गेंदों पर 36 रन बनाए भी हैं और 36 रन लुटवाए भी हैं. 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने वॉटसन और वॉर्नर से लगातार तीन-तीन छक्के खाए थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement