''कार्तिक ने IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल एक के अपराध 2.2 को स्वीकार कर लिया है. साथ ही उन्होंने अपराध के लिए सुनाई गई सज़ा को भी स्वीकारा है.''#हाई-वोल्टेज मुकाबले में क्या हुआ? बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच IPL 2021 का क्वालीफायर 2 मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में KKR ने शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा. पहले गेंदबाजी करते हुए टीम ने दिल्ली को 20 ओवर में सिर्फ 135 के स्कोर पर रोक दिया. इसके बाद कोलकाता के लिए शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर ने टीम को अच्छी शुरुआत दी. दोनों खिलाड़ियों के बीच 96 रन की साझेदारी हुई. हालांकि, वेंकटेश अय्यर के सबसे ज्यादा 55 रन बनाने के बाद ये साझेदारी टूटी और KKR की गाड़ी पटरी से उतरने लगी. नितिश राणा और शुभमन गिल ने भी साथ में कुछ रन जोड़े. लेकिन जैसे ही राणा और गिल आउट हुए टीम के लगातार विकेट गिरते चले गए. देखते ही देखते एक छोर पर खड़े राहुल त्रिपाठी के सामने चार खिलाड़ी शून्य पर पवेलियन रवाना हो गए. ये चार खिलाड़ी दिनेश कार्तिक, ऑयन मॉर्गन, शाकिब-अल-हसन, सुनील नरेन रहे. लेकिन आखिरी ओवर में दिल्ली के खेमे में जाते हुए इस मैच को राहुल त्रिपाठी ने छक्का मारकर जिता दिया. अब कोलकाता नाइट राइडर्स का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से 15 अक्टूबर को दुबई में होगा.
कोलकाता जीती लेकिन दिनेश कार्तिक को नुकसान उठाना पड़ गया!
कार्तिक भी इस पर पछता रहे होंगे.
Advertisement

कोड ऑफ कंडक्ट में फंसे कार्तिक (फोटो – पीटीआई)
Kolkata Knight Riders IPL 2021 के फाइनल में पहुंच गई है. बीती रीत, 13 अक्टूबर को KKR ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर सात साल बाद IPL के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. लेकिन इसी बीच, कोलकाता के पूर्व कप्तान दिनेश कार्तिक को मैदान पर उनके बर्ताव की वजह से तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा है. कार्तिक पर IPL कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने का आरोप लगा है. हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि किस मामले में उन पर कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन का आरोप लगा है. लेकिन माना जा रहा है कि बल्लेबाज़ी के वक्त जब कार्तिक कगिसो रबाडा की तीसरी बॉल पर बोल्ड हो गए. इसके बाद निराश होकर पवेलियन जाते हुए उन्होंने गिल्लियां उड़ा दीं. आपको बता दें, कार्तिक IPL कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल एक के अपराध 2.2 के दोषी पाए गए हैं. और उन्होंने इसको स्वीकार भी कर लिया है. ऑफिशयल स्टेटमेंट में कहा गया,
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement


















