The Lallantop

RCBvDC: ऋषभ पंत ने दे ही दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब

RCB से हार गई DC.

Advertisement
post-main-image
Rishabh Pant के सामने Mohammad Siraj ने बेहतरीन बोलिंग कर RCB को जीत दिला दी (पीटीआई फोटो)
ऋषभ पंत की टीम दिल्ली कैपिटल्स हार गई. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हुए IPL के 22वें मैच में पंत की टीम जीत के बेहद क़रीब पहुंचकर हारी. ऋषभ पंत और शिमरॉन हेटमायर की नाबाद हाफ सेंचुरीज भी DC को जीत नहीं दिला सकीं. टीम जीत से सिर्फ एक रन पहले रह गई. अहमदाबाद में हुए इस मैच में पंत ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला किया. RCB के ओपनर्स इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए. ग्लेन मैक्सवेल भी सिर्फ 25 रन बना सके. लेकिन एबी डी विलियर्स ने कमाल की फिनिशिंग करते हुए 42 गेंदों पर 75 रन बनाकर RCB को 171 तक पहुंच दिया. रजत पाटीदार ने भी 31 रन बनाए. जवाब में दिल्ली की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही. उन्होंने सिर्फ 28 के टोटल पर शिखर धवन और स्टीव स्मिथ के विकेट गंवा दिए. 47 के टोटल तक पृथ्वी शॉ भी वापस लौट गए. लेकिन ऋषभ पंत एक छोर पर खड़े रहे. हालांकि उनकी बैटिंग से RCB को कुछ खास खतरा नहीं दिख रहा था. लेकिन 92 के टोटल पर मार्कस स्टोइनिस के आउट होने के बाद आए शिमरॉन हेटमायर ने हालात बदल दिए. निराश हैं Rishabh Pant उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों पर 53 रन कूट डाले. लेकिन आखिरी ओवर लेकर आए सिराज ने RCB को जी दिला ही दी. ऋषभ पंत 58 रन बनाकर नाबाद तो रहे लेकिन अपनी टीम के लिए फिनिश नहीं कर पाए. मैच के बाद उन्होंने कहा,
'निराश महसूस कर रहा हूं. मैं सोचता हूं कि इस विकेट पर उन्होंने 10-15 रन एक्स्ट्रा बना दिए थे लेकिन हेटमायर ने कमाल की पारी खेली. उनके चलते ही हम इतने नजदीक पहुंच पाए. जब हमें 14 या 16 रन चाहिए थे, हमारा प्लान यही था कि जिसके पास भी स्ट्राइक होगी, वो कोशिश करेगा.'
इस मैच में मार्कस स्टोइनिस ने दिल्ली के लिए आखिरी ओवर फेंका. इस ओवर में डी विलियर्स ने 23 रन कूट डाले. दिल्ली की हार के बाद इस फैसले पर भी लोगों ने काफी सवाल किए. इस मसले पर पंत ने कहा,
'हमने ओवर्स अच्छे से गिने थे लेकिन अंत में स्पिनर्स को उतनी मदद नहीं मिली, जितनी हमने सोची थी. इसीलिए आखिरी ओवर के लिए मुझे स्टोइनिस के पास जाना पड़ा. सभी मैचों से पॉजिटिव्स लेना सही है, एक युवा टीम के तौर पर हम हर दिन इम्प्रूव करना चाहते हैं.'
इस हार के बाद DC अब IPL Table में एक स्थान गिरकर तीसरे नंबर पर आ गई है. टीम का अगला मैच गुरुवार 29 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement