The Lallantop

डी विलियर्स तो ठीक, लेकिन पंत की इन गलतियों का क्या करें!

DC को पंत ने ही हरा दिया.

Advertisement
post-main-image
AB De Villiers के तूफान से ज्यादा नुकसान Rishabh Pant Slow Batting कर गई (पीटीआई फोटो)
IPL 2021 के 22वें मैच में RCB ने कमाल की वापसी कर DC को हरा दिया. टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए RCB ने 171 रन बनाए. जवाब में दिल्ली की टीम पूरी कोशिश करके भी 170 रन ही बना सकी. RCB की इस क़रीबी जीत ने उनके फैंस को जश्न मनाने का मौका दे दिया. जबकि DC के फैंस इतने क़रीब पहुंचकर भी नाकाम रहने से काफी निराश हैं. यूं तो इस मैच में RCB की जीत के सबसे बड़े कारण एबी डी विलियर्स रहे, लेकिन उनके अलावा भी कुछ लोगों ने इस जीत में जाने-अनजाने में RCB की मदद की. चलिए अब आपको ऐसे ही लोगों के बारे में बताते हैं. # एबी डी विलियर्स मिस्टर 360. डी विलियर्स तमाम बार RCB को मैच जिता चुके हैं. इसलिए उन्होंने इस मैच में कुछ नया नहीं किया. पहले टाइम आउट के साथ जब एबी डी विलियर्स क्रीज़ पर आए, RCB 8.3 ओवर्स में सिर्फ 60 रन पर कोहली, पडिक्कल और मैक्सवेल को खो चुकी थी. 12वें ओवर में अपना पहला चौका मारने से पहले एबीडी ने नौ गेंदों पर सात रन बनाए थे. और 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर जब उन्होंने अपना पहला छक्का जड़ा तो इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर रजत पाटीदार आउट हो गए. 18वें ओवर में जब वॉशिंगटन सुंदर आउट हुए तो डी विलियर्स ने 32 गेंदों पर 47 रन बनाए थे. 19वें ओवर में सिर्फ एक चौका आया. और फिर आया 20वां ओवर. डी विलियर्स ने इस ओवर में 23 रन कूट RCB को एक चैलेंजिंग टोटल तक पहुंचा दिया. # मार्कस स्टोइनिस जैसा कि हमने अभी बताया. आखिरी ओवर में RCB ने 23 रन कूटे. और ये ओवर अंत में जाकर DC को रुला गया. दरअसल इस मैच में दिल्ली के स्पिनर्स को कुछ खास मदद मिली नहीं. कप्तान पंत और मैनेजमेंट की कैल्कुलेशन गड़बड़ा गई और आखिरी ओवर के लिए उन्हें जाना पड़ा मार्कस स्टोइनिस के पास. स्टोइनिस ने इस ओवर की शुरुआत ही वाइड बॉल से की. और दूसरी गेंद फिर से छोटी और ऑफ स्टंप के काफी बाहर थी. डी विलियर्स ने इस पर डबल ले लिया. अगली गेंद ऑफ स्टंप के बाद ओवरपिच. डी विलियर्स ने इस पर छह रन बटोर लिए. अगली गेंद फिर से ऑफ स्टंप के बाहर, डी विलियर्स ने इसे जाने दिया. अगली गेंद स्टोइनिस ने छोटी और स्लो रखी. डी विलियर्स ने शफल करते हुए इसे अपनी टीम के डगआउट की छत पर पहुंचा दिया. ओवर की पांचवीं गेंद फिर से शॉर्ट और ऑफ स्टंप के बाहर थी. डी विलियर्स ने इस कवर के ऊपर से उड़ाकर छह रन और बटोर लिए. आखिरी गेंद पर फिर से दो रन आए.  कंट्रोल में दिख रही दिल्ली यहीं से डिरेल हुई और अंत तक पटरी पर ना लौट पाई. # हर्षल पटेल IPL 2021 में RCB के तालिस्मान. हर्षल इस सीजन कमाल की फॉर्म में हैं. दिल्ली की टीम सात ओवर्स में दो विकेट खोकर 46 रन बना चुकी थी. अब उन्हें हर ओवर में साढ़े नौ से ज्यादा रन बनाने थे. और बेहतरीन फॉर्म में चल रहे पृथ्वी शॉ के होते हुए यह बेहद आसान काम लग रहा था. तभी कप्तान कोहली ने आठवां ओवर हर्षल पटेल को थमा दिया. पहली गेंद लेग स्टंप पर. ऋषभ पंत ने सिंगल लेकर स्ट्राइक शॉ को दे दी. हर्षल ने अगली गेंद छोटी और ऑफ स्टंप के काफी बाहर रखी. कोई दूसरा दिन होता तो शायद शॉ इसे छोड़ देते. लेकिन यहां लालच में आ गए. उन्होंने इस वाइड गेंद का पीछा कर करारा शॉट लगाने की कोशिश की. लेकिन गेंद उनके बल्ले को छूती हुई विकेट के पीछे एबी डी विलियर्स के दस्तानों में समा गई. गेंद को पॉइंट की ओर उड़ाने की कोशिश में शॉ अपना विकेट गंवा बैठे. आठवें ओवर के बाद हर्षल 13वां ओवर लेकर लौटे. पंत ने उनकी पहली दो गेंदों पर चौके जमा दिए. फिर हर्षल ने लगातार दो वॉइड गेंदें फेंकी. ओवर की तीसरी लीगल डिलिवरी पर पंत ने सिंगल लिया. ओवर की चौथी गेंद. तीन चौके जड़ चुके स्टोइनिस इस गुडलेंथ गेंद को अपने बल्ले का बाहरी किनारा दे बैठे. डी विलियर्स ने एक और कैच पकड़ उनकी पारी का अंत किया. हर्षल के यह दो विकेट RCB की जीत में अहम रहे. # ऋषभ पंत ऋषभ पंत. अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए मशहूर दिग्गज. लेकिन IPL के पिछले सीजन से इस सीजन तक पंत अलग ही दिख रहे हैं. इस मैच में वह चौथे ओवर में ही बैटिंग करने आ गए थे. और 12वां ओवर खत्म होने तक उन्होंने 26 गेंदों पर 24 रन बनाए थे. यहां तक कि 17वां ओवर खत्म होने तक भी वह 39 गेंदों पर 40 रन बनाकर खेल रहे थे. यहां से दिल्ली को 18 गेंदों पर 46 रन चाहिए थे. वो तो भला हो शिमरॉन हेटमायर का. जिन्होंने काएल जेमिसन के आखिरी ओवर में पांच गेंदें खेलकर 20 रन कूट डाले. नहीं तो मैच वहीं गड़बड़ा जाता. इसके बाद आए 19वें ओवर में भी पंत तीन गेंदों पर एक ही चौका मार पाए. फिर 20वें ओवर में भी उन्होंने पांच गेंदें खेली और सिर्फ दो चौके मार पाए. अपने लंबे-लंबे छक्कों के लिए मशहूर पंत इस मैच में एक भी छक्का मार देते तो दिल्ली जीत जाती.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement