फैंस की सांसें अटकी हुई थी. लसिथ मलिंगा ने मिडिल में फुलटॉस बॉल डाली. शिवम ने लॉन्ग-ऑन की ओर ड्राइव लगाया और इसी के साथ बेंगलोर हार गई. लेकिन....
मैच की इस आखिरी गेंद पर मलिंगा का पैर क्रीज़ के बाहर था. अंपायर की नज़र इस पर नहीं पड़ी. मतलब की नो-बॉल थी. अंपायर ने अगर इसे नो बॉल दिया होता तो बेंगलोर को 1 रन मिलता और साथ ही एक फ्री हिट भी. जो कि मैच को पलट सकता था. लेकिन ऐसा कुछ हुआ ही नहीं क्योंकि अंपायर नो बॉल दिया ही नहीं.

आख़िरी गेंद पर मलिंगा की नो बॉल
मैच के बाद एंकर ने जब कोहली से पूछा, क्या आपने आखिरी में जो हुआ उसका रीप्ले देखा? कोहली तमतमा गए. उन्होंने कहा-
हम आईपीएल लेवल का टूर्नामेंट खेल रहे हैं, कोई क्लब क्रिकेट नहीं. आखिरी गेंद पर यह बेतुका फैसला था. अंपायरों को अपनी आंखें खोली रखनी चाहिए. वह नो बॉल थी और करीब एक इंच की. करीबी मैचों में इस तरह के फैसले आते रहे तो मैं नहीं जानता कि क्या होगा. अंपायर को चौकस और सावधान रहना चाहिए था.वीडियो देखिए.
Watch Kohli Furious over No-ball Call from VIVO IPL, 2019 on Hotstar
RCB captain Virat Kohli was livid after television replays showed that the on-field umpire failed to call a no-ball off the last ball of the match against MI in VIVO IPL 2019
वीडियो- IPL 2019: जानिए कहानी आर्किटेक्ट की नौकरी छोड़कर आए मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की























