
आईपीएल के इस सीजन में पहला विकेट लेने के बाद दीपक चाहर.
सोशल मीडिया पर भी लोग दीपक की इस कूल छवि की खूब तारीफ कर रहे हैं. दिग्गज भी इसकी तारीफ कर रहे हैं. आकाश चोपड़ा ने दीपक को लेकर इंस्टाग्राम पर लिखा -
दीपक चाहर की प्रोग्रेस देखकर खुश हूं. हमेशा माना है कि वह एक एसेट है. उम्मीद है कि आप ऊंची उड़ान भरेंगे, भाई.आकाश ने आगे लिखा- बाक़ी टीम खिलाड़ियों को तलाशती हैं और धोनी उन्हें तराशते हैं.

आकाश चोपड़ा की पोस्ट देखिए.
एकदम ठीक कहा आकाश ने. दीपक चाहर धोनी की ही खोज हैं. पिछले सीजन से ही दीपक पर धोनी ने पूरा ध्यान दिया. उनके बॉलिंग की शुरुआत करवाई. मोटिवेट किया. नतीजा सामने है. चाहर चमक रहे हैं. साथ ही धोनी वाला कूलत्व भी ले बैठे हैं. पिछले आईपीएल सीजन में दीपक ने मीडिया से बात करते हुए कहा था-
मेरे कप्तान (धोनी) को मुझमें पूरा भरोसा है. ऑक्शन से पहले ही उन्होंने मुझे हिंट दे दिया था कि वह मुझे टीम में चुनेंगे. धोनी ने मुझे बहुत ग्रूम किया है. मुझे नई गेंद से बॉलिंग करने का मौका देते हैं. डेथ ओवर में बॉलिंग को लेकर जब मैंने धोनी ने पूछा था तो उन्होंने कहा कि हम सभी धीरे-धीरे सीखते हैं. उन्हें पता है कि किसी भी खिलाड़ी से बेस्ट कैसे निकालते हैं. कोई और कप्तान होते तो चीजें मेरे लिए शायद इतनी आसान न होती.दीपक ने पिछले सीजन में 12 मैच खेलकर 10 विकेट लिए थे. 27.80 की औसत से. रन 7.28 प्रति ओवर की दर से दिए थे. इस बार भी शुरुआत अच्छी है, मगर अभी लंबा टूर्नामेंट बचा है. जाहिर है, चाहर पर सबकी नजर रहेगी.
वीडियो- जयदेव उनादकट पर फिर से इतनी रक़म ख़र्च करने के बाद खोपड़ी पीट रही होगी राजस्थान रॉयल्स
























