भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच T20I सीरीज़ की शुरुआत होने जा रही है. शुक्रवार, 18 नवंबर को वेलिंगटन में दोनों टीम्स के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा. इस सीरीज़ के लिए कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया गया है. ऐसे में हार्दिक पंड्या टीम की कमान संभालेंगे. वहीं कोचिंग की जिम्मेदारी राहुल द्रविड़ की जगह VVS लक्ष्मण के कंधों पर होगी.
इससे पहले आयरलैंड दौरे के दौरान भी लक्ष्मण को ये जिम्मेदारी दी गई थी. जबकि हार्दिक पंड्या इस दौरे पर टीम के कप्तान थे. ऐसे में एक बार फिर दोनों के ऊपर टीम को सफलता दिलाने की जिम्मेदारी होगी. पहले मैच से ठीक पहले लक्ष्मण ने हार्दिक पंड्या की लीडरशिप की जमकर तारीफ की है.
कप्तान हार्दिक पंड्या की तारीफ में वीवीएस लक्ष्मण ने ये क्या कह दिया!
न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज़ में हार्दिक होंगे कप्तान.


भारतीय टीम के कोच लक्ष्मण के मुताबिक हार्दिक शानदार लीडर हैं, जो टैक्टिकल तौर पर काफी मजबूत भी है. उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा,
‘हार्दिक पंड्या एक शानदार लीडर हैं. हमने देखा उन्होंने गुजरात के साथ क्या किया. IPL जैसे बड़े इवेंट में पहली बार कप्तानी करते हुए एक टीम को जीत दिलवाना कोई छोटी बात नहीं है. मैंने उनके साथ आयरलैंड सीरीज़ में समय बिताया है. वह टैक्टिकल तौर पर मज़बूत तो हैं ही, साथ में स्वभाव से शांत और स्थिर हैं. जो कप्तानी के लिए अनिवार्य है. इंटरनेशनल क्रिकेट में कई बार आपके ऊपर ज़बरदस्त दबाव बनता है और ऐसे में कप्तान का स्थिर रहना सबसे ज़रूरी है.’
लक्ष्मण ने आगे कहा कि हार्दिक काफी मिलनसार हैं, जिससे सभी खिलाड़ी आसानी से जाकर उनसे बात कर सकते हैं. उन्होंने कहा,
‘उनके काम करने का तरीका बेहतरीन है. जिस तरह से वह मैदान के अंदर और बाहर अपनी टीम की अगुवाई करते हैं, वह शानदार है. मुझे लगता है कि वह प्लेयर्स कैप्टन हैं, जो काफी मिलनसार हैं. सभी खिलाड़ी जाकर उनसे बात करते हैं. मुझे उनकी यह बात काफी पसंद है.’
इसके साथ ही लक्ष्मण ने टीम को लेकर कहा कि इस फॉर्मेट में टीम को खुलकर खेलने की जरूरत है. उन्होंने कहा,
‘T20 क्रिकेट में हमें खुलकर आजादी के साथ खेलने की जरूरत है. हमारे पास ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जो जाकर अपना स्वाभाविक खेल खेलते हैं. सभी खिलाड़ियों को हार्दिक पंड्या और टीम मैनेजमेंट ने संदेश दे दिया है कि वो खुलकर खेलें लेकिन पिच के हालात और स्थिति का भी ध्यान रखें. उनके मुताबिक ही अपनी रणनीति बनाने की जरूरत है.’
इस सीरीज़ से रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे प्लेयर्स को आराम दिया गया है. जिसको लेकर लक्ष्मण ने कहा,
‘आजकल बहुत ज़्यादा क्रिकेट खेला जाता है. ऐसे में टीम इंडिया काफी लकी है कि सेलेक्शन के लिए इतने खिलाड़ी मौजूद हैं. आगे चलकर मुझे लगता है आप को व्हाइट बॉल क्रिकेट में स्पेशलिस्ट प्लेयर को चुनना होगा. आप T20 स्पेशलिस्ट को खेलते देखेंगे लेकिन तब भी सेलेक्टर्स को प्लेयर्स को रेस्ट देते रहना होगा.’
न्यूज़ीलैंड दौरे पर इंडियन टीम को तीन T20I और इतने ही वनडे मैच की सीरीज़ खेलनी है. विश्व कप में टीम के खाली हाथ लौटने के बाद रोहित की जगह हार्दिक को कप्तान बनाए जाने की मांग लगातार हो रही है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि हार्दिक की अगुवाई में टीम कैसा खेल दिखाती है.
टीम इंडिया की बयानबाज़ी अच्छी है, लेकिन डिफेंड करने के लिए कुछ तो हो












.webp?width=275)



.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



