डिविलियर्स को शमी ने मैच के 41वें ओवर में आउट किया. इन स्विंग और बाउंस खाती गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए सीधा पार्थिव के हाथों में. 80 रन बनाए डिविलियर्स ने. इसके बाद 46वें ओवर में शमी ने विकेट पर जमे डीन एल्गर को वापस भेजा. एल्गर ने 61 रन बनाए. और इन दो विकेटों को लेने के बाद शमी और बौरा गए थे. इसी दौरान उनका 48वां आ गया जोकि यादगार हो गया. सामने थे क्विंटन डि कॉक. पहली गेंद पर चौका. एज को छूकर स्लिप की तरफ से निकला. दूसरी गेंद पर चौका. वो भी कीपर और स्लिप के बीच से निकला. तीसरी गेंद पर चौका. वो भी एज से लगते हुए सेकंड स्लिप के बगल से निकला. माने शमी की गेंदें डि कॉक झेल नहीं पा रहे थे. सूंघ नहीं पा रहे थे. इसकी पुष्टि शमी की चौथी गेंद ने कर दी. एक और गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए निकली और गई विकेटकीपर पार्थिव पटेल के ग्लव्स में. डि कॉक ने बनाए 12 रन. आड़ा-तिरछा बल्ले से निकले चौवों से बने 12. डि कॉक घुटनों पर आ चुके थे.

शमी ने शानदार स्पेल डाला.
मोहम्मद शमी इज बैक
#41वां ओवर पहला विकेट #46वां ओवर चौथा विकेट #48वां ओवर पांचवा विकेट
इस तरह शमी ने तो भारत को वापसी का मौका दे दिया है. बस उन्हें जरूरत है एक और साथ की. जो दूसरे छोर से भी विकेट निकाल सके. और नहीं साथ देगा भी तो जिस तरह शमी ने रफ्तार पकड़ी है. उससे लगता है कि वो खुद ही सबको एक-एक कर वापस लौटा देंगे. साउथ अफ्रीका ने फिलहाल 201 रन की लीड चढ़ा दी है. भारत 250 के अंदर ही निपटा दे उनको तो बेहतर है. खैर निगाहें शमी और टीवी पर गड़ाए रखिए. और बोलते रहिए कमऑन शमी...कमऑन इंडिया...
ये भी पढ़ें-
61 पर 4 विकेट थे, 64 पर पूरी टीम आउट हो गई
गुस्साए विराट कोहली ने मैच रैफरी के कैबिन में जाकर क्या कहा है?
हार्दिक पांड्या से कहना चाहता हूं- टोपा हो का बे
जयपुर की गलियों से निकला ये जोरदार बॉलर सबको चौंका रहा है
साउथ अफ्रीका में कोहली ने वो किया है, जो अब तक सिर्फ सचिन ने किया था
एबी डीविलियर्स ने एक बार फिर बता दिया कि वो क्यों सबके चहेते हैं!
विराट कोहली ने अनुष्का को कोस रहे लोगों की बोलती बंद कर दी
लल्लनटॉप वीडियो देखें-












