The Lallantop

इंडिया-पाकिस्तान के लिए ये कैसी प्लानिंग कर रहा है ऑस्ट्रेलिया?

ऑस्ट्रेलिया में खेलेंगे भारत-पाकिस्तान!

Advertisement
post-main-image
ऑस्ट्रेलिया में फिर भिड़ेंगे बाबर और कोहली (स्क्रीनग्रैब)

भारत और पाकिस्तान. क्रिकेट की दुनिया की दो महाशक्तियां. ये दोनों देश जब भी आपस में टकराते हैं, मुकाबलों का ब्लॉकबस्टर होना अपने आप तय हो जाता है. हाल ही में यह दोनों देश T20 वर्ल्ड कप में टकराए थे. अंतिम गेंद तक खिंचे इस मुकाबले को मैदान में 90 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा. जबकि अलग-अलग ब्रॉडकास्ट माध्यमों की बात करें तो इस मैच को देखने वालों की संख्या करोड़ों में रही.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

और ब्रिटिश अख़बार द डेली मेल की मानें तो इसे देखते हुए ऑस्ट्रेलिया कुछ बड़ा प्लान कर रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों देशों के बीच ऑस्ट्रेलिया में एक टेस्ट मैच खेला जा सकता है. जानने लायक है कि भारत और पाकिस्तान ने आखिर बार 15 साल पहले आपस में कोई टेस्ट मैच खेला था. जबकि दोनों के बीच लिमिटेड ओवर्स सीरीज हुए 10 साल बीत चुके हैं.

पूर्व ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर साइमन ओ डॉनेल के मुताबिक दोनों टीम्स के बीच एक टेस्ट मैच कराने की प्लानिंग है. ओ डॉनेल ने SEN रेडियो पर कहा,

Advertisement

'वह T20 वर्ल्ड कप वाला मैच बेहतरीन था. उस गेम ने टूर्नामेंट का माहौल सेट कर दिया. लोग लगातार उसका रेफरेंस दे रहे हैं. एक न्यूट्रल वेन्यू पर 90 हजार लोग इकट्ठा थे. वह अद्भुत इमोशन था, गेम के दृश्य, हालात और प्रेशर, सब कमाल. भारत, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक वनडे सीरीज़ की भी संभावना है. या फिर भारत और पाकिस्तान के बीच एक टेस्ट मैच. मुझे पता चला है कि इस बारे में बातचीत चल रही है. पहले से ही बातचीत चल रही है.'

जानने लायक है कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब दोनों देशों के बीच इतने लंबे वक्त तक टेस्ट मैच नहीं खेला गया. इससे पहले 1960 के दशक से 1970 के दशक तक दोनों देशों ने 18 साल तक आपस में कोई टेस्ट मैच नहीं खेला था. हालांकि इसके बाद दोनों देशों के बीच लगातार सीरीज़ खेली गई. आखिरी बार यह दोनों साल 2007 में किसी टेस्ट सीरीज़ में आमने-सामने थे.

हाल ही में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी भारत और पाकिस्तान को अपने यहां टेस्ट सीरीज़ खेलने का न्यौता दिया था. और दोनों ही देशों ने इस न्यौते को सिरे से नकार दिया था. BCCI और PCB दोनों ही इस मसले पर एकमत थे. दोनों ने ही ऐसी किसी टेस्ट सीरीज़ की संभावना से इनकार किया था. इसके बाद क्रिकेट आइसलैंड ने भी भारत और पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज़ खेलने के लिए बुलाया था.

Advertisement

लेकिन दोनों ही देशों ने इस पर रिएक्ट करना भी सही नहीं समझा. अब ऑस्ट्रेलिया की ओर से ऐसी हवा चली है. देखने वाली बात होगी कि PCB और BCCI का इस पर क्या रुख रहता है. अब अगर आप सोच रहे हों कि इन दो पड़ोसियों को आपस में खेलता देखने के लिए ये दुनिया क्यों मरी जा रही है. तो आपको एक मशहूर बॉलिवुड सॉन्ग जरूर सुनना चाहिए. इस सॉन्ग के बारे में हिंट दूं तो इसकी शुरुआत में ‘सबसे बड़ा रुपैया’ जैसी कालजयी लाइन आती है.

T20 वर्ल्ड कप मैच में एक बल्लेबाज के साथ कांड होते-होते बचा

Advertisement