चौथे T20I में विराट कोहली कुछ ऐसा कर गए, जो न्यूज़ीलैंड ने सोचा नहीं था
कोहली ने फील्डिंग में किया कमाल.
Advertisement

Indian Cricket Team के खिलाफ बैटिंग करते Colin Munro
इंडियन क्रिकेट टीम न्यूज़ीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज पहले ही जीत चुकी है. पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की लीड ले चुकी टीम इंडिया चौथे मैच में भी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरी. टॉस एक बार फिर न्यूज़ीलैंड ने जीता और भारत को बैटिंग के लिए बुलाया. भारत ने टॉप ऑर्डर फेल होने के बाद मिडल ऑर्डर के संघर्षों के बीच किसी तरह 168 रन बनाए. जवाब में खेलने उतरी न्यूज़ीलैंड की शुरुआत भी बहुत अच्छी नहीं रही. मार्टिन गप्टिल जल्दी आउट हो गए. इसके बाद कोलिन मनरो क्रीज पर टिके और धीरे-धीरे पारी आगे बढ़ानी शुरू की. लग रहा था कि मनरो मैच भारत की पकड़ से दूर लेकर चले जाएंगे. लेकिन तभी शार्दुल ठाकुर और विराट कोहली ने मिलकर कुछ ऐसा कर दिया कि सब चौंक गए.
शार्दुल ने बॉल उठाकर सीधे नॉन-स्ट्राइकर एंड पर फेंका. हालांकि उनका थ्रो वहां से काफी पहले, कवर्स में खड़े कोहली के पास पहुंचा. कोहली ने इस बॉल को हवा में ही लपका और स्ट्राइकर एंड पर थ्रो कर दिया. मनरो ने दूसरे रन के लिए स्टार्ट धीमी ली थी, क्योंकि उन्हें पता था कि शार्दुल का सीधा थ्रो पहुंचना बेहद मुश्किल होगा. लेकिन उन्हें नहीं पता था कि कोहली कुछ ऐसा कर जाएंगे. कोहली ने थ्रो किया और बॉल सीधे जाकर स्ट्राइकर एंड के विकेट्स पर लगी. इस डायरेक्ट हिट के लगने तक मनरो क्रीज में नहीं पहुंच पाए थे. भारत-न्यूज़ीलैंड के दूसरे T20I में केएल राहुल ने विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में रिकॉर्ड बनाया
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement




















