The Lallantop

78 गेंद में 140 कूट किवी बल्लेबाज़ बोला- 'मैंने भारतीय बोलर्स के वीडियो नहीं देखे'!

लगभग मैच जिता ही गए थे ब्रेसवेल!

Advertisement
post-main-image
माइकल ब्रेसवेल (Courtesy: AP)

माइकल ब्रेसवेल, वो नाम जिसने शुभमन गिल के दोहरे शतक पर पानी फेरने का पूरा प्लान बना लिया था. लेकिन आखिर में LBW आउट होकर उन्होंने न्यूज़ीलैंड की सारी उम्मीदों को तोड़ दिया. ब्रेसवेल ने भारत के खिलाफ़ 78 गेंदों में 140 रन की शानदार पारी खेली. हालांकि इस पारी के बावजूद किवी टीम भारत से 12 रन से हार गई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैदराबाद में तीन मैच की वनडे सीरीज़ का पहले वनडे खेला गया. भारत ने मैच में पहले बैटिंग करते हुए 349 रन बनाए. जिसके जवाब में किवी टीम 337 रन ही बना सकी.

इस मैच में शानदार अपनी बेमिसाल पारी के बाद ब्रेसवेल ने कहा कि उन्होंने भारतीय गेंदबाज़ों के बहुत ज़्यादा वीडियो नहीं देखे थे. मैच के बाद ब्रेसवेल ने कहा -

Advertisement

'हम बस इस मुकाबले में खुद को एक मौका देने की कोशिश कर रहे थे, हम एक पार्टनरशिप करने में क़ामयाब भी रहे लेकिन बदकिस्मती से यह काफी नहीं रही. मैंने इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत की है, लिहाज़ा मेरे पास इन गेंदबाज़ों के ज़्यादा फ़ुटेज नहीं हैं. लेकिन मैं यह फ़ील करने की कोशिश कर रहा था कि वे क्या गेंदबाज़ी करते हैं.

उन्होंने आगे कहा,

'एक बार जब मैं और मिचेल सैंटनर सेट हो गए , तो हम जीतने के बारे में बहुत ज़्यादा बात नहीं कर रहे थे, हम बस मैच को अंत तक ले जाना चाहते थे और ख़ुद को एक मौक़ा देना चाहते थे.'

Advertisement

मैच में क्या हुआ?

हैदराबाद में खेले जा रहे इस मैच में भारत ने टॉस जीता. पहले पार्टनरशिप के लिए रोहित और शुभमन गिल ने 60 रन जोड़े. इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने 31 और हार्दिक पंड्या ने 28 रन की पारी खेली. एक छोर से शुभमन डटे रहे और उन्होंने 149 बॉल में 208 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने लगभग 140 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 19 चौके और नौ छक्के लगाए. भारत ने बोर्ड पर 349 रन लगा दिए.

बड़ा टोटल देख इंडियन फै़न्स को लगा, मैच बन गया. बॉलर्स ने ये भरोसा और बढ़ा दिया. न्यूजीलैंड 131 रन पर छह विकेट गंवा बैठी. लेकिन इसके बाद एंट्री हुई माइकल ब्रेसवेल की. ब्रेसवेल ने 78 बॉल में 140 रन की पारी खेली और मैच बना दिया. मिचेल सैंटनर ने उनका साथ निभाया. सातवें विकेट के लिए दोनों ने 162 रन की पार्टनरशिप बनाई और मैच को भारत से छीनने की पूरी कोशिश.

हालांकि, आखिर में न्यूजीलैंड की टीम 12 रन से चूक गई. मोहम्मद सिराज ने चार विकेट झटके. कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर के नाम दो-दो विकेट आए. सीरीज़ में 1-0 की बढ़त लेने के बाद भारत और न्यूजीलैंड दूसरा वनडे 21 जनवरी को रायपुर में खेलने वाले हैं.

वीडियो: बाबर आज़म को बदनाम करने के पीछे किसने रची साजिश?

Advertisement