चौथा दिन ख़त्म होने पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर था 104/4. जीत से 219 रन दूर. पांचवें दिन का पहला विकेट गिरा 115 के स्कोर पर. ट्रैविस हेड का. पार्टनरशिप थी 31 रन की. इसके आगे ऑस्ट्रेलिया ने हर विकेट के लिए 30 से ज़्यादा रनों की पार्टनरशिप की. जैसे-जैसे सिलसिला अंत तक आता गया, भारत के समर्थकों का कलेजा मुंह को आने लगा. ये विकेट्स कुछ यूं गिरे...
115/5, 156/6, 187/7, 228/8, 259/9 और 291/10.31, 41, 31, 41, 31 और 32. ये थी आखिरी 6 विकेट्स की पार्टनरशिप्स. जिसमें से आखिरी दो ने तो कहर ही ढा दिया था. हमें यकीन है कि भारत में उस दौरान प्रार्थनाओं के दौर चले होंगे. आखिरकार 219 के स्कोर पर हेज़लवुड ने स्लिप में कैच दिया और इंडिया में मिठाइयां बंटने लगीं.
वीडियो:






















