The Lallantop

कुटते रहें हर्षित राणा, टीम इंडिया को अभी नहीं मिल पाएंगे मोहम्मद शमी!

एडिलेड टेस्ट में भारतीय बोलर्स का बुरा हाल रहा. खासतौर से युवा हर्षित राणा जमकर कूटे गए. ऐसे में सबको शमी की याद आई. लेकिन शमी अभी ऑस्ट्रेलिया नहीं जा पाएंगे. BCCI ही उन्हें रोक रहा है.

Advertisement
post-main-image
शमी का फ़िटनेस सर्टिफ़िकेट आएगा, तभी BCCI उन्हें फ़्लाइट में बैठाएगा (AP File)

मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया क्यों नहीं जा रहे. बीते कुछ हफ़्तों से फ़ैन्स लगातार ये सवाल कर रहे हैं. और अब इस सवाल का जवाब आता दिख रहा है. इंडियन एक्सप्रेस ने इस मामले में एक रिपोर्ट छापी है. और बताया है कि शमी को अभी तक ऑस्ट्रेलिया क्यों नहीं भेजा गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक शमी की फ़िटनेस पर BCCI को NCA की क्लियरेंस नहीं मिली है. इसीलिए शमी भारत में ही हैं. एक्सप्रेस का दावा है कि सीनियर सेलेक्शन कमिटी NCA की ओर से शमी की फ़िटनेस की ताजा रिपोर्ट्स का इंतजार कर रही है. रिपोर्ट आते ही शमी को रवाना कर दिया जाएगा. बोर्ड ने इनके कपड़े-लत्ते तैयार कर लिए हैं. वीज़ा भी सेट है. जैसे कि उन्हें फ़िट घोषित किया जाता है, शमी ऑस्ट्रेलिया उड़ जाएंगे. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत पर्थ में जीत के साथ की थी. लेकिन एडिलेड टेस्ट में इनकी हालत खराब हो गई. टीम ने यहां मोहम्मद शमी को बहुत मिस किया.

बुमराह और थोड़े वक्त के लिए सिराज ही एडिलेड में प्रभावी दिखे. टीम के तीसरे पेसर हर्षित राणा का एडिलेड में हाल बुरा रहा. उन्हें खूब मार पड़ी. तीन पारियों के खेल के बाद भारतीय टीम पूरी तरह से बैकफ़ुट पर है. टीम अपनी पहली पारी में 180 रन पर सिमट गई थी. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 337 रन बना डाले. ट्रेविस हेड ने 141 गेंदों पर 140 रन की पारी खेली. और फिर भारतीय बैटिंग दूसरी पारी में भी ढह गई. दूसरे दिन का खेल खत्म हुआ तो भारतीय टीम ने 128 रन पर पांच विकेट गंवा दिए हैं.

Advertisement

शमी के मसले पर एक बोर्ड ऑफ़िशल ने एक्सप्रेस से कहा,

'सेलेक्शन कमिटी शमी पर NCA की फ़िटनेस क्लियरेंस का इंतजार कर रही है. वह फ़िटनेस टेस्ट देने के लिए बेंगलुरु गए हैं. उन्होंने रणजी ट्रॉफ़ी भी खेली और सैयद मुश्ताक़ अली ट्रॉफ़ी भी. जहां वो ठीक दिख रहे थे. उनकी किट भी तैयार है. हम बस NCA के अप्रूवल का इंतजार कर रहे हैं.'

शमी को ना सिर्फ़ टीम और फ़ैन्स, बल्कि पूर्व कोच रवि शास्त्री भी मिस कर रहे हैं. शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स पर कॉमेंट्री करते हुए कहा कि शमी जितनी जल्दी, टीम से जुड़ें उतना बढ़िया. शमी लंबे वक्त से क्रिकेट से दूर हं. उन्होंने आखिरी बार जून 2023 में भारत के लिए कोई टेस्ट मैच खेला था. WTC के इस फ़ाइनल मैच में भारत को ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी. इसके शमी ने वनडे वर्ल्ड कप खेला. वहां चोटिल हुए, लगभग साल भर बाहर रहे. और फिर रणजी ट्रॉफ़ी के जरिए वापसी की. मध्य प्रदेश के खिलाफ़ रणजी ट्रॉफ़ी मैच में शमी ने सात विकेट निकाले.

Advertisement

फिर शमी ने बंगाल के लिए सैयद मुश्ताक़ अली ट्रॉफ़ी भी खेली. यहां उन्होंने सात मैच में 7.67 की इकॉनमी के साथ आठ विकेट निकाले. ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ में भारतीय टीम ने दो टेस्ट मैच खेल लिए हैं. सीरीज़ का तीसरा टेस्ट 14 दिसंबर से ब्रिसबन में खेला जाएगा. जबकि चौथे और पांचवें टेस्ट 26 दिसंबर और 7 जनवरी से खेले जाएंगे.

वीडियो: शमी को मैच में लगी चोट, फिर X वर्क-आउट करते हुए अपनी तस्वीर भी शेयर कर दी

Advertisement