The Lallantop

सैलून मैनेजर ने किया सुसाइड, आखिरी वीडियो में जिनका नाम लिया, उन पर बुलडोजर चल गया

रत्ना ने आत्महत्या करने से पहले अपनी सहेली फोन कर बताया कि वो ये आत्मघाती कदम उठाने वाली हैं. उनकी सहेली ने बिना देरी किए इस बात की सूचना पुलिस को दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तार थाने की पुलिस रत्ना के अपार्टमेंट पहुंची.

Advertisement
post-main-image
लखनऊ में सैलून मैनेजर की आत्महत्या के बाद प्रशासन एक्शन मोड में है. (फोटो- इंडिया टुडे)
author-image
अंकित शर्मा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक महिला सैलून मैनेजर ने आत्महत्या कर ली. कथित तौर पर महिला ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड वीडियो भी बनाया, जिसमें एक व्यापारी समेत 4 लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. इस घटना के बाद मुख्य आरोपी की कई अवैध सम्पत्तियों पर LDA की ओर से बुलडोजर कार्रवाई की गई. एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है. बचे हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आत्महत्या करने वाली महिला की पहचान 32 साल की रत्ना सिंह के तौर पर हुई है, जो गोरखपुर के कैंट इलाके के बिछिया गांव की रहने वाली हैं. इंडिया टुडे से जुड़े अंकित मिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक, रत्ना सिंह व्यापारी शरद सिंह के विरासत कंपनी के एक सैलून में मैनेजर थीं. 12 मई को महिला ने गोमतीनगर विस्तार थाना इलाके में आने वाले अपने अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली. रत्ना ने आत्महत्या करने से पहले अपनी सहेली फोन कर बताया कि वो ये आत्मघाती कदम उठाने वाली हैं. 

रत्ना की सहेली ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए गोमतीनगर विस्तार थाने की पुलिस रत्ना के अपार्टमेंट पहुंची. घर का दरवाजा अंदर से बंद था. कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खुला. इसके बाद पुलिस को दरवाजा तोड़ना पड़ा. पुलिस जब रत्ना के घर में दाखिल हुई तो वह मृत अवस्था में मिलीं. घर की तलाशी पर पुलिस के हाथ रत्ना का फोन लगा, जिसमें उन्हें सुसाइड का वीडियो मिला.

Advertisement
UP Police Action
यूपी पुलिस की कार्रवाई.

वीडियो में रत्ना ने व्यापारी शरद सिंह, पत्नी पल्लवी जोशी, मंगल यादव, वैशाली समेत प्रशांत शर्मा नाम के शख्स पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है. वीडियो में रत्ना ने रोते हुए कहा,

आज मैं सुसाइड करने जा रही हूं. इसके लिए जिम्मेदार शरद सिंह और पल्लवी जोशी होंगे. शरद सिंह ने मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और पल्लवी जोशी ने मुझे पागल कर दिया.

रत्ना के पिता ने दर्ज कराई एफआईआर

रत्ना के पिता सुधीर कुमार सिंह बेटी की आत्महत्या पर नामजद FIR दर्ज कराया है. साथ ही व्यापारी शरद सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने व्यापारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी शरद सिंह के गैरकानूनी कामों के बारे में जान गई थी, जिसके बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जाने लगा. मृतक के पिता ने शरद पर आरोप लगाते हुए कहा कि शरद होटल की आड़ में गैरकानूनी काम करता है. इसकी जानकारी उनकी बेटी (रत्ना) को थी. वो शरद का साथ इन कामों में नहीं देती थी. इसी वजह से रत्ना को प्रताड़ित किया जाने लगा.

Advertisement

इस मामले को लेकर 15 मई की शाम रत्ना के पिता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने एक वीडियो जारी कर गुहार लगाई कि मुख्य आरोपी शरद अपने रसूख का इस्तेमाल कर बचता फिर रहा है. मुख्यमंत्री योगी ने परिवार को न्याय मिलने का भरोसा दिलाया. इस मुलाकात के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गए. शुक्रवार, 15 मई की रात गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने शहीद पथ के किनारे बने शरद सिंह के विरासत होटल, सैलून और अन्य व्यापारिक स्थानों को सील कर दिया. 

मामले में कार्रवाई करते हुए शनिवार, 16 मई को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शरद के अपार्टमेंट में हुए अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया. 

LDA
LDA की बुलडोजर कार्रवाई.

साथ ही सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तीन लग्जरी गाड़ियों को भी सीज कर दिया है. 

UP Police
सीज हुई गाड़ियां.

DCP (ईस्ट) डॉ. दीक्षा शर्मा ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य आरोपी शरद सिंह और उसकी पत्नी समेत अन्य आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया गया है. गोमतीनगर विस्तार थाना प्रभारी सुधीर अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शरद के होटल का काम संभालने वाले मैनेजर मंगलनाथ यादव को ग्वारी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया, जिसे कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा जा चुका है.

सुधीर अवस्थी ने आगे बताया कि मुख्य आरोपी शरद सिंह और उसकी पत्नी पल्लवी समेत चार आरोपी अब भी फरार हैं. फरार आरोपियों की तलाश में सर्विलांस सहित पुलिस की 6 टीमें लखनऊ, दिल्ली और अन्य राज्यों में लगातार छापेमारी कर रही हैं. पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

वीडियो: समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने ब्राह्मण समुदाय पर दिया विवादित बयान, भारी बवाल कट गया

Advertisement