चार ओवर के स्पेल में 34 रन और तीन विकेट. ये आंकड़ें भारत-न्यूज़ीलैंड मैच में सूर्यकुमार यादव के सामने गेंदबाज़ी करने वाले स्टार टिम साउदी के हैं. दूसरे T20I में कमाल की गेंदबाज़ी करते हुए साउदी ने हैट-ट्रिक ली और अपनी टीम का काम बनाने की कोशिश की. लेकिन रविवार का दिन तो सूर्यकुमार यादव की हेडलाइंस के लिए ही बना था.
सूर्या क्या भारत के सर्वश्रेष्ठ T20I क्रिकेटर हैं? साउदी ने जवाब दिया है
टिम साउदी ने सूर्या पर क्या कहा.


मैच के बाद सूर्या की तारीफ टिम साउदी ने भी की. लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि भारत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को सिर्फ सूर्या ही नहीं बल्कि सूर्या जैसे कई और शानदार खिलाड़ी दिए हैं.
क्या सूर्या भारत के सर्वश्रेष्ठ T20 क्रिकेटर हैं. इस पर किवी टीम के तेज़ गेंदबाज़ टिम साउदी ने कहा,
'भारत से बहुत सारे बेहतरीन T20 प्लेयर्स हुए हैं, कई क्रिकेटिंग ग्रेट्स भी रहे. सूर्या के पिछले 12 महीने कमाल के रहे हैं. अब ये उनपर है कि वह ये करते रहें जो वह करते आ रहे हैं. भारत ने सिर्फ T20 फॉर्मेट में ही नहीं बल्कि क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कई अमेज़िंग क्रिकेटर्स दिए हैं. आपके पास इतने सारे खिलाड़ी हैं जो लंबे समय तक खेले हैं और लंबे समय में बहुत कुछ हासिल किया है.'
सूर्या की तारीफ करते हुए साउदी ने आगे कहा,
'वो ऐसे खिलाड़ी हैं जो कई अलग-अलग से तरह से बल्लेबाज़ी कर सकते हैं. वो पिछले 12 महीनों में कमाल की फॉर्म में रहे हैं. फिर चाहे वो IPL हो या इंटरनेशनल क्रिकेट. उन्होंने आज भी एक कमाल की पारी खेली.'
रविवार को खेले गए मुकाबले में सूर्या ने लॉकी फर्ग्यूसन के एक ओवर में चार चौके और बेहतरीन छक्का लगाया. जिसकी मदद से भारत ने पारी के आखिरी पांच ओवर में 72 रन बटोरे. लेकिन इसके बाद साउदी ने भारतीय पारी के आखिरी ओवर में वाशिंगटन सुंदर, दीपक हूडा और हार्दिक पंड्या के विकेट चटकाए और भारत को 200 रन के पार जाने से रोक लिया. हालांकि साउदी की खुशकिस्मती ये रही कि उस ओवर में सूर्या स्ट्राइक पर नहीं आ सके. उन्होंने कहा,
'मैं वहां आखिरी ओवर डालते हुए खुशकिस्मत रहा. ये अच्छी फीलिंग थी. कई बार आप बहुत अच्छी गेंदबाज़ी करते हैं लेकिन आपको उसका फल नहीं मिलता. लेकिन आज का दिन अलग था. ये सब खेल का हिस्सा है.'
अपनी टीम की हार पर साउदी ने कहा,
'ऐसे लक्ष्यों का पीछा करते हुए आपको किसी ना किसी स्टेज पर एक अच्छी पार्टनरशिप चाहिए होती है. लेकिन ऐसा नहीं हो सका.'
टिम साउदी ने भारत के खिलाफ़ तीन विकेट के साथ अपने T20I विकेट्स की टैली को 130 के पार पहुंचा दिया है. उन्होंने न्यूज़ीलैंड के लिए 106 T20 मुकाबलों में 132 विकेट्स चटकाए हैं.
शुभमन ने बताया, पंत-उर्वशी के बीच क्या चल रहा है!













.webp?width=275)
.webp?width=275)

.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



