T20 वर्ल्डकप 2022 के बाद भारतीय टीम अपने अगले टास्क के लिए तैयार है. भारत का सामना न्यूज़ीलैंड के साथ होना है. जिसके लिए हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली टीम न्यूज़ीलैंड में तैयारी में लग गई है. सीरीज़ से पहले किवी टीम के कप्तान केन विलियमसन ने कप्तान हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव और स्टार पेसर उमरान मलिक के बारे में बात की है.
सूर्यकुमार यादव से डरा हुआ है न्यूज़ीलैंड, सीरीज़ से पहले विलियमसन ने कुछ कहा है!
सूर्या के लिए किवी टीम की खास तैयारी.
.webp?width=360)

cricinfo से खास बात करते हुए उन्होंने कहा है कि मौजूदा समय में सूर्या दुनिया के सर्वश्रेष्ठ T20 बैटर हैं. जबकि हार्दिक और उमरान भी उनके नज़र में बेहद टैलेंडिट खिलाड़ी हैं.
विलियमसन ने सबसे पहले कप्तान हार्दिक पंड्या की बात करते हुए कहा,
'उन्होंने हाल में IPL में अपनी टीम को टाइटल जिताया है. जो कि पहली बार में एक बेहतरीन प्रयास था. वो शख़्स जो भी करता है, उसमें एनर्जी भर देता है. मुझे विश्वास है कि इस चीज़ का असर उनके आस-पास के खिलाड़ियों पर भी दिखता है. मुझे उम्मीद है वो फिर से ऐसा करेंगे और वो कप्तानी का अवसर तो तलाश ही रहे थे.'
हार्दिक के बाद स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा,
'सूर्या के खिलाफ़ गेंदबाज़ी करना एक बड़ा चैलेंज होगा. जैसा कि हमने पूरे विश्वकप में देखा. सूर्या इस समय दुनिया के बेस्ट T20 बल्लेबाज़ हैं. वो अविश्वसनीय खिलाड़ी हैं. सूर्या को गेंदबाज़ी करना इस सीरीज़ में सिर्फ हमारे नए गेंदबाज़ों के लिए ही नहीं, बल्कि टीम के अनुभवी गेंदबाज़ों के लिए भी बहुत मुश्किल रहने वाला है. लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट की यही खूबसूरती है, आपको बेस्ट खिलाड़ियों के सामने खेलना होता है.'
केन ने हालांकि ये भी कहा कि
'आपको हमेशा उस चीज़ पर फोकस करना चाहिए. जिस वक्त आप जिस चीज़ में हैं. इस वक्त हमारा फोकस भारत के खिलाफ़ T20 सीरीज़ है.'
न्यूज़ीलैंड में होने वाली T20 सीरीज़ के लिए युवा पेसर उमरान मलिक को भी टीम इंडिया में शामिल किया गया है. उमरान मलिक को लेकर पूछे गए सवाल पर केन ने कहा,
'उमरान बेहद टैलेंटिड क्रिकेटर हैं. वो युवा हैं, बेहद उत्साही हैं. उनके साथ पिछले साल काम करना काफी अच्छा रहा. लेकिन हम उनके लिए भी वैसे ही तैयारी करेंगे. जैसे हर सीरीज़ से पहले करते हैं. हम ड्रेसिंग रूम में बैठेंगे, वहां कुछ सीनियर्स के साथ चर्चा होगी. उन खिलाड़ियों से भी राय शुमारी होगी जो इनमें से बहुत से खिलाड़ियों के साथ खेले हैं.'
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेली जाने वाली T20 सीरीज़ का आगज़ 18 नवंबर से होना है. दोनों टीम्स के बीच तीन मैच की T20 और तीन मैच की वनडे सीरीज़ खेली जाएगी. सीरीज़ का पहला मुकाबला वेलिंगटन में होगा.
IPL की आलोचना कर क्रिकेटर बोला, इंग्लैंड से सीखे भारत!














.webp?width=275)

.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



