न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ ऑकलैंड के मैदान पर श्रेयस अय्यर भारत के सबसे बड़े रन स्कोरर रहे. उन्होंने 76 गेंदों में 80 रन की पारी खेली. लेकिन टीम इंडिया की बैटिंग अपरोच की जमकर आलोचना हो रही है. श्रेयस अय्यर ने इस चीज़ का जवाब देते हुए कहा है कि हमेशा मैदान पर उतरते ही अटैक करना आसान नहीं होता.
इंडियन टीम की बैटिंग की आलोचना आप भी कर रहे हैं तो जवाब सुन लीजिए!
श्रेयस की बात से आप सहमत हैं?


श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद बात करते हुए कहा,
'अभी सीधा जाकर T20 मोड में तो नहीं खेल सकते. हर किसी को विकेट को और पार स्कोर को ध्यान में रखते हुए चीज़ों को प्लान करना होता है. 50 ओवर के मैच में टाइम टू टाइम चीज़ें बदलती रहती हैं. कभी सूरज ढल रहा होता है, कभी ओस होती है, ऐसे में आपको नहीं पता होता विकेट कैसा खेलने वाली है.'
उन्होंने आगे कहा,
'हम शुरुआत में जिस परिस्थिति में थे, वहां से 307 रन तक पहुंचना एक अच्छा प्रयास था. कुछ चीज़ें हमारे पक्ष में नहीं गई. ये सब हमारे लिए सीखने वाली चीज़ें हैं. उम्मीद करते हैं कि हम वापस जाकर चीज़ों को बेहतर करेंगे और नए आइडियाज़ के साथ वापसी करेंगे.'
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच पहला वनडे ऑकलैंड के मैदान पर खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 306 रन बनाए. लेकिन न्यूज़ीलैंड के लिए ये लक्ष्य बेहद आसान साबित हुआ. उन्होंने 47.1 ओवर में इस टार्गेट को चेज़ कर लिया.
मैच के बाद भारतीय बल्लेबाज़ों की धीमी बल्लेबाज़ी पर कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स और फैन्स सवाल उठा रहे हैं. दरअसल इस मैच में टीम इंडिया के लिए वाशिंगटन सुंदर को छोड़ बाकी सभी बल्लेबाज़ 100 के आस-पास के स्ट्राइक रेट से खेलते दिखे. कप्तान शिखर धवन और शुभमन गिल ने टीम को पहले विकेट के लिए 124 रन जोड़कर दिए. लेकिन इस दौरान भारत का रन रेट छह से भी कम का रहा. कप्तान धवन 77 गेंदों में 72 रन बनाकर गए. वहीं शुभमन गिल 65 गेंदों पर 50 रन बनाकर गए.
पंत ने 23 गेंदों पर 15 रन बनाए. जबकि संजू सैमसन ने 38 गेंदों पर 36 रन की पारी खेली. सिर्फ वाशिंगटन सुंदर ने सातवें नंबर पर खेलते हुए 16 गेंदों में 231 के स्ट्राइक रेट से 37 रन बनाए.
अब इंडियन फैन्स की यही उम्मीद है कि दूसरे वनडे में भारतीय टीम अटैकिंग माइंडसेट के साथ बल्लेबाज़ी करे और किवी टीम को कोई मौका ना दे.
रोहित के बचपन के कोच ने क्या नसीहत दी?











.webp?width=275)
.webp?width=275)

.webp?width=275)


.webp?width=120)
.webp?width=120)



