The Lallantop

सूर्या ने बनाया बड़ा RECORD लेकिन आखिरी ओवर में बैटिंग नहीं मिली तो चूक गए!

सूर्या का तूफानी शतक.

Advertisement
post-main-image
सूर्यकुमार यादव. फोटो: AP

सूर्यकुमार यादव. कमाल के बल्लेबाज़. भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरे T20I मुकाबले में सूर्या ने शानदार शतक बनाकर इतिहास रच दिया है. सूर्या रोहित शर्मा के बाद एक कैलेंडर ईयर में दो शतक बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं. सूर्यकुमार यादव की नाबाद 111 रन की पारी की मदद से भारत ने किवी टीम के खिलाफ़ स्कोरबोर्ड पर 191 रन बनाए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सूर्या ने जैसे ही शतक पूरा किया, उन्होंने 2022 में दो T20I शतक पूरे कर लिए. उनसे पहले सिर्फ रोहित शर्मा ने एक कैलेंडर ईयर (2018) में भारत के लिए दो शतक बनाए थे.

सूर्या ने 51 गेंदों पर 111 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 11 चौके और सात छक्के लगाए. लेकिन आखिरी ओवर में टिम साउदी की हैट-ट्रिक के चलते सूर्या एक भी गेंद नहीं खेल पाए. नहीं तो वो एक ऐसा रिकॉर्ड बना सकते थे. जो भारतीय क्रिकेट में सबसे आगे होता. अगर सूर्या आखिरी ओवर में 12 रन और बना लेते तो वो T20I में भारत के लिए सबसे बड़ा स्कोर बना देते.

Advertisement

भारत के लिए T20I का सबसे बड़ा स्कोर विराट कोहली के नाम है. जिन्होंने इसी साल दुबई के मैदान पर अफ़गानिस्तान के खिलाफ़ 122 रन की पारी खेली थी. इस लिस्ट में 118 रन के साथ दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं. वहीं तीसरे नंबर पर सूर्या की इंग्लैंड के नॉटिंघम में खेली 117 रन की पारी है.  जबकि बे ओवल के मैदान पर 20 नवंबर को खेली गई उनकी 111 रन की पारी अब इस लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गई है.

टिम साउदी की हैट-ट्रिक: 
इस मुकाबले में किवी टीम के एक के बाद एक कई गेंदबाज़ों को भर-भरकर मार पड़ी. लेकिन अनुभवी टिम साउदी ने इस मैच में भी अपनी शानदार गेंदबाज़ी जारी रखी. आखिरी ओवर के लिए आने से पहले साउदी ने तीन ओवर में 29 रन दिए थे. लेकिन आखिरी ओवर में उन्होंने बिना किसी बाउंड्री के सिर्फ पांच रन दिए.

इसके साथ ही उन्होंने आखिरी ओवर में हार्दिक पंड्या, दीपक हूडा और वाशिंगटन सुंदर के लगातार तीन गेंदों पर विकेट लेकर अपने T20I करियर की दूसरी हैट-ट्रिक भी पूरी की. उनके अलावा सिर्फ लसिथ मलिंगा ही T20I क्रिकेट में दो बार हैट-ट्रिक लेने का कारनामा कर पाए हैं. 

Advertisement

IPL के लिए इन टीम्स ने अभी से गलत फैसले ले लिए!

Advertisement