The Lallantop

इंटरनेशनल क्रिकेट में अंपायर का ऐसा फैसला नहीं देखा होगा, हार्दिक के साथ बड़ी बेईमानी हो गई!

आप ही बता दीजिए, गलती किसकी है?

Advertisement
post-main-image
हार्दिक पंड्या. फोटो: File Photo

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज शुरू हो चुकी है. 3 मैच की इस सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद में खेला जा रहा है. मैच में भारत ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया. हालांकि इस मैच के दौरान एक बड़ा विवाद हो गया है. जहां हार्दिक पंड्या को अंपायर के विवादित फैसले की वजह से पवेलियन वापस लौटना पड़ा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये घटना मैच के 40 ओवर में घटी. जब मिशेल सैंटनर के ओवर की चौथी गेंद पर पंड्या ने शॉट लगाने की कोशिश की. लेकिन इस दौरान गेंद उनके बल्ले को छकाते हुए विकेटकीपर के पास चला गई. लेकिन जब गेंद विकेट के पास से निकली तो स्टम्प की लाइट जलने लगी. लेकिन कंफ्यूजन की वजह से अंपायर ने इस फैसले को थर्ड अंपायर के पास भेज दिया.

# Stumps के पास से निकलती दिखी गेंद

कई बार रीप्ले देखने के बाद अंपायर ने हार्दिक को आउट दे दिया. लेकिन इसी चीज़ का तो विवाद है. रीप्ले देखकर ऐसा मालूम हो रहा था कि स्टम्प की लाइट गेंद नहीं बल्कि विकेटकीपर के ग्लव्स लगने की वजह से जली. अल्ट्रा एज में भी गेंद बल्ले से टकराती नहीं दिखी, गेंद सीधे स्टम्प को मिस करती हुई नज़र आई. बावजूद इसके थर्ड अंपायर ने फैसला कीवी टीम के पक्ष में दिया. बिग स्क्रीन पर आउट का डिसीजन आने के बाद खुद न्यूजीलैंड के खिलाड़ी भी हैरान रह गए. वहीं हार्दिक पंड्या अंपायर के फैसले को लेकर काफी निराश नज़र आए. पंड्या ने 38 गेंद पर 28 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 3 चौके लगाए. 

Advertisement

पहले वनडे मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज.

न्यूजीलैंड की टीम: फिन एलन, डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लाथम (कप्तान/विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, हेनरी शिपले, मिशेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर.

Advertisement

वीडियो: रोहित शर्मा टीम इंडिया के किस प्लेयर से खूब इम्प्रेस हो गए हैं

Advertisement