The Lallantop

'उस्मान ख्वाजा की सफलता ऑस्ट्रेलियन टीम के लिए काल बन गई'

ख्वाजा ना चलते तो...

Advertisement
post-main-image
ऑस्ट्रेलिया को मिली थी शर्मनाक हार (PTI)

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही बॉर्डर-गावस्कर सीरीज़ के पहले दोनों मुकाबले जीत लिए हैं. इसके साथ ही इंडियन टीम ने चार मैच की सीरीज़ में 2-0 की बढ़त ले ली है. पहले टेस्ट में एक पारी और 132 रन्स से हार के बाद, दूसरे टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलियंस कुछ खास नहीं कर पाए. इंडियन स्पिनर्स के सामने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बेबस नजर आए. जिसके बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर ने उनकी गलती को उजागर किया है.

भारतीय स्पिनर्स के सामने लगातार मुश्किल का सामना करने वाले ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाजों ने स्वीप शॉट को हथियार बनाया था. लेकिन टीम के कई प्लेयर्स स्वीप और रिवर्स स्वीप के चक्कर में मुश्किल में फंसे. अश्विन और जडेजा की स्पिन जोड़ी का सामना करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने स्वीप और रिवर्स स्वीप खेलने का प्लान किया. लेकिन ये दांव उल्टा पड़ गया.

दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी और पैट कमिंस समेत कई कंगारू बल्लेबाज स्वीप या रिवर्स स्वीप खेलते हुए ही आउट हुए. और संजय मांजरेकर को लगता है कि ऑस्ट्रेलियन प्लेयर्स ने अपने साथी खिलाड़ी उस्मान ख्वाजा को कॉपी करने के चक्कर में नुकसान उठाया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
# मांजरेकर ने बताई गलती

संजय मांजरेकर के मुताबिक ख्वाजा को देखकर बाकी के प्लेयर्स अटैकिंग माइंडसेट के साथ खेलने के चक्कर में आउट हुए. उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स के कॉलम में लिखा,

‘ख्वाजा ने स्पिनर्स के खिलाफ स्वीप शॉट खेले और वो सफल रहे. उन्होंने इस शॉट के जरिए दिल्ली टेस्ट की पहली पारी में 81 रन बनाए. ख्वाजा की यह सफलता दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग के पतन का मुख्य कारण बनी. उनको देखकर हर ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज स्वीप शॉट खेलने के अटैकिंग माइंडसेट के साथ आया. मेरा मानना है कि पीटर हैंड्सकॉम्ब, स्मिथ और लाबुशेन अपना नेचुरल गेम खेलकर टीम के लिए काफी योगदान दे सकते हैं. तीनों ही प्लेयर्स स्पिनर्स की लेंथ को अच्छी तरह से जज करते हैं.’

Advertisement
# मार्क टेलर ने उठाए सवाल

इससे पहले दिग्गज ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट मार्क टेलर ने भी स्वीप शॉट के चक्कर में विकेट गंवाने पर कंगारू टीम को लताड़ लगाई थी. उन्होंने वाइड वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स से कहा,

‘मेरा सवाल है कि क्या ऑस्ट्रेलिया के कई टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने असल में इस शॉट पर काम किया? और मुझे लगता है कि इसका जवाब ना होगा. उन्हें लगता है कि सीधे बल्ले से खेलने का पुराना प्लान काम नहीं कर रहा है, इसलिए उन्होंने स्वीप शॉट खेलने का प्लान बनाया है. यह ऐसा शॉट है जिसकी आपको प्रैक्टिस करना चाहिए और आपको इसमें काफी बेहतर होने की जरूरत है. मैं अपने बल्लेबाजों को कहना चाहूंगा कि दोबारा जाकर बेसिक्‍स पर काम करें.’

दिल्ली टेस्ट में स्वीप और रिवर्स स्वीप शॉट के चक्कर में कंगारू टीम का जो हाल हुआ, उसके बाद टीम से अगले टेस्ट में प्लान में बदलाव की उम्मीद होगी. तीसरा टेस्ट मैच 1 मार्च से इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा.

Advertisement

वीडियो: Ind vs Aus के पहले टेस्ट मैच के बाद नागपुर की पिच पर जाडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के मज़े ले लिए!

Advertisement