ऋषभ पंत ने बनाया वो RECORD, जो ऑस्ट्रेलिया में दशकों से नहीं बना
ऋषभ पंत ने सिडनी में पांचवें दिन की सुबह बना दी.
Advertisement

ऋषभ पंत. फोटो: AP
भारत-ऑस्ट्रेलिया सिडनी टेस्ट के पांचवे दिन की सुबह अगर किसी ने बनाई है तो वो हैं ऋषभ पंत. टेस्ट के आखिरी दिन टीम इंडिया ने कप्तान रहाणे का विकेट सुबह के दूसरे ओवर में ही गंवा दिया था. लेकिन उसके बाद क्रीज़ पर आए ऋषभ पंत को आते ही ज़िन्दगी मिली और उन्होंने उसका भरपूर फायदा उठाया. ऋषभ पंत ने चौथी पारी में बल्लेबाज़ी करते हुए अपना तीसरा टेस्ट अर्धशतक पूरा किया. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया में चौथी पारी में अर्धशतक बनाने वाले वो सबसे युवा विकेटकीपर बन गए हैं. पंत ने 23 साल 95 दिन की उम्र में ये कारनामा किया. इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर इयान हीली का रिकॉर्ड तोड़ दिया. हीली ने 24 साल 216 दिन की उम्र में ये कारनामा किया था. हीली ने साल 1988 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ सबसे कम उम्र में चौथी पारी में अर्धशतक पूरा किया था. लेकिन 1988 के बाद 32 सालों तक कोई भी हीली से युवा विकेटकीपर ये कारनामा नहीं कर पाया. अब 2021 में सिडनी की चौथी पारी में ऋषभ पंत ने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
ऋषभ पंत और चेतेश्वर पुजारा की जोड़ी ने आखिरी दिन के पहले सेशन में अच्छी बल्लेबाज़ी की. उनके आउट होने के बाद रविचन्द्रन अश्विन और हनुमा विहारी की जोड़ी ने भारत के लिए इस मैच को बचाया. दोनों ने पांचवे दिन का खेल खत्म होने तक कोई भी और विकेट नहीं गिरने दिया और टीम इंडिया ने इस हारे हुए लग रहे मैच को बचा लिया.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement


















