The Lallantop

टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की लगातार दूसरी जीत, अमेरिका को 32 रनों से हराया

पिछले टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराने वाली अमेरिकी टीम ने पावरप्ले खत्म होने तक एक विकेट पर 50 रन बना लिए थे. लेकिन इसके बाद पाकिस्तान की स्पिन चौकड़ी ने उनकी राह मुश्किल कर दी. 191 रनों के स्कोर का पीछा करते हुए अमेरिका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 158 रन ही बना सकी.

Advertisement
post-main-image
पाकिस्तानी टीम ने अमेरिका को 32 रनों से हरा दिया. (इंडिया टुडे)

पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत हासिल की है. उन्होंने 9 जनवरी को खेले गए तीसरे मुकाबले में अमेरिका को 32 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ पाकिस्तान ग्रुप ए के प्वाइंट टेबल में टॉप पर आ गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कोलंबो के SSC स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अमेरिका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पाकिस्तान ने सलामी बल्लेबाज साहिबाजादा फरहान के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए. फरहान ने 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 41 गेंदों पर 73 रन बनाए. इसके अलावा बाबर आजम ने 32 गेंदों में 46 रन और शादाब खान ने 12 गेंदों में तेजतर्रार 30 रन बनाए. अमेरिका की ओर से तेज गेंदबाज शैडली वान शाल्कविक सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने चार ओवर में 25 रन देकर चार विकेट झटके.

पिछले टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराने वाली अमेरिकी टीम ने पावरप्ले खत्म होने तक एक विकेट पर 50 रन बना लिए थे. लेकिन इसके बाद पाकिस्तान की स्पिन चौकड़ी ने उनकी राह मुश्किल कर दी. 191 रनों के स्कोर का पीछा करते हुए अमेरिका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 158 रन ही बना सकी.

Advertisement

अमेरिकी टीम की ओर से शुभम रंजने ने 30 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली, जबकि शयन जहांगीर ने 49 रन बनाए. लेकिन इनका प्रयास नाकाफी रहा और टीम विजयी लक्ष्य से 32 रन पीछे रह गई. अमेरिका के आठ में से सात विकेट पाकिस्तानी स्पिनर्स के नाम रहे. इसमें उस्मान तारिक ने 27 रन देकर तीन विकेट, शादाब खान ने 26 रन देकर दो विकेट, मोहम्मद नवाज 21 रन देकर एक विकेट और अबरार अहमद ने 30 रन देकर एक विकेट चटकाया. 

पाकिस्तानी टीम की ये टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत है. इससे पहले पाक टीम ने बेहद करीबी मुकाबले में नीदरलैंड को हराया था. पाकिस्तान और भारतीय टीम एक ही ग्रुप में हैं. पहले पाकिस्तान ने भारतीय टीम का बायकॉट किया था. लेकिन अब यूटर्न लेते हुए उन्होंने भारत के साथ खेलने पर सहमति जता दी है. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा. 

वीडियो: IND vs PAK: पाकिस्तान अपनी जिद पर अड़ा रहता, तो ICC को कितना नुकसान होता?

Advertisement

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement